आश्रम 3 में इंटीमेट सीन्स में बॉबी देओल का ये हो गया था ये हाल, एक्टर ने बताया तब किसने की मदद
मुंबई, 24 जून : प्रकाश झा के निर्देशन में बनी वेब सीरीज 'आश्रम सीजन 3' के बोल्ड सीन ने तहलका मचा दिया है। आश्रम के बाबा के लीड रोल में बॉबी देओल ने अपना जलवा कायम रखा है। ओटीटी की ये वेब सीरीज दर्शकों को खूब पसंद आ रही है। निगेटिव रोल निभाने के बावजूद बाबा निराला के किरदार में बॉबी देओल दर्शकों को बहुत पसंद आ रहे हैं। सीजन 3 की खासियत है कि इसमें इंटीमेट सीन्स भी हैं जिसने इसकी टीआरपी और बढ़ा दी है। क्या बॉबी देओल के लिए ये रोमांस से भरा इंटीमेट सीन करना आसान था इसका खुलासा बॉबी देओल ने खुद किया है।

सीन करते हुए बेहद नर्वस थे बॉबी देओल
वेब सीरीज में इन सीन्स में कामुम दिख रहे बाबा निराला यानी बॉबी देओल असल में ये सीन करते हुए बेहद नर्वस थे लेकिन बॉबी ने खुद बताया कि ऐसा कुछ खास हुआ जिसके कारण वो कम्फर्ट जोन में आकर सीन कर पाए।

ये करना बिलकुल भी असान नहीं था
बॉबी ने कहा मुझे लगता है कि हम सभी एक्स्पर्ट है और अपने कैरेक्टर को निभाते हैं। यहां सभी एक्टर्स प्रोफेशनल थे। ऐसे इरॉटिक और इंटीमेट सीन्स को देखकर लोग सोचते होंगे कि इसे करना आसान होता होगा लेकिन मेरे लिए ये करना बिलकुल भी असान नहीं था।

मैं पहली बार एंटीमेट सीन किया
स्पॉटबॉय को दिए इंटरव्यू में बॉबी देओल ने कहा मुझे याद है जब मैं पहली बार एंटीमेट सीन किया था मैं नर्वस था क्योंकि ये पहली बार था जब मैं ऐसी सीन कर रहा था। आश्रम में ये इंटीमेट सीन्स करना बहुत ही टफ था।

ईशा गुप्ता के कारण ये करना ऐसे हुआ आसान
बॉबी देओल ने एक्ट्रेस ईशा गुप्ता की तारीफ करते हुए कहा कि वो मेरी को कोस्टार ईशा गुप्ता काफी प्रोफेशनल हैं वो किरदार में इस तरह समा चुकी थीं कि ये उनके लिए ये करना आसान हो गया । ऐसे हमने एंजॉय किया। बॉबी ने कहा प्रकाश झा ने जैसे इसे शूट किया उससे सभी कुछ सही और तालमेल में रहा।

निगेटिव रोल करने से डर रहे थे बॉबी देओल
बॉबी देओल ने कहा मुझे खुशी है कि आश्रम सीजन 3 दर्शकों को बहुत पसंद आ रही है। बॉबी ने कहा इमसें मेरा निगेटिव रोल है इसलिए मुझे टाइपकास्ट होने का डर था। लेकिन मुझे अब लग रहा है कि निगेटिव रोल में दर्शकों को मैं पसंद आ रहा हूं। लोग अब एक्टिंग को तबज्जों देते हैं वो चाहे हीरो का किरदार हो या विले का। आश्रम का ये सीजन 3 जून को एमएक्स प्लेयर पर स्ट्रीम हुआ था और चौथे सीजन की तैयारी भी वेब सीरीज के डॉयरेक्टर प्रकाश झा ने शुरू कर दी है।












Click it and Unblock the Notifications