पत्नी रुपाली के साथ हनीमून पर निकले Ashish Vidyarthi, फोटो देखकर फैंस बोले- 'आपसे उम्मीद नहीं थी'

आशीष विद्यार्थी ने 57 साल की उम्र में रुपाली बरुआ संग दूसरी शादी की है। शादी के बाद वह अपनी पत्नी रुपाली के साथ वेकेशन पर गए हैं। जिसकी तस्वीर एक्टर ने शेयर की।

Ashish Vidyarthi Rupali Barua: बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता आशीष विद्यार्थी अपनी दूसरी शादी की वजह से काफी चर्चा में हैं। बीते दिनों एक्टर ने 57 साल की उम्र में फैशन डिजाइनर रुपाली बरुआ की थी। जिसकी वजह से एक्टर काफी ट्रोल हुए तो वहीं कुछ फैंस ने उनका खुलकर समर्थन भी किया।

पत्नी रुपाली के साथ हनीमून पर निकले आशीष विद्यार्थी
इस बीच आशीष विद्यार्थी शादी के बाद अपनी पत्नी रुपाली बरुआ के साथ वेकेशन पर गए। जहां की उन्होंने फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। एक्टर ने गुरूवार को अपनी पत्नी के साथ इंस्टाग्राम पर वेकेशन की फोटो साझा की। तस्वीर में नवविवाहित जोड़े को पूरे दिल से मुस्कुराते हुए देखा जा सकता है।

Ashish Vidyarthi

सोशल मीडिया पर शेयर की तस्वीर
इस फोटो को शेयर करते हुए आशीष ने कैप्शन पर लिखा, "धन्यवाद प्रिय दोस्त, आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए.. आयुकरण बंधु... अलशुकरण जिंदगी. इस खूबसूरत तस्वीर के लिए धन्यवाद टिनटिन"। एक्टर के पोस्ट करने के तुरंत बाद ये फोटो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई।

फैंस ने दिए ऐसे रिएक्शन
आशीष विद्यार्थी के इस पोस्ट पर फैंस लगातार अपने रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'अल्लाह आप दोनों को खुश रखे बहुत सारी दुआएं।' वहीं कई फैंस ने हार्ट इमोजी शेयर कर अपना रिएक्शन दिया है। वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आपको हम बहुत अच्छा एक्टर मानते थे लेकिन आपने ये ठीक नहीं किया'।

रुपाली संग आशीष ने की कोर्ट मैरिज
हाल ही में आशीष विद्यार्थी ने कोलकाता में दूसरी पत्नी रुपाली से कोर्ट मैरिज की थी। जिसके बाद एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई जिसमें दोनों के परिवार वाले और करीबी दोस्त शामिल हुए। जानकारी के मुताबिक, रुपाली पेशे से एक फैशन डिजाइनर हैं और वह पहले से शादीशुदा थीं। उनके पहले पति का निधन हो चुका था। वहीं आशीष ने शादी से 8 महीने पहले राजोशी बरुआ उर्फ पीलो विद्यार्थी को तलाक दे दिया था। जिससे उनका एक बेटा भी है जिसकी उम्र 23 साल है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+