सबसे बड़ी सैड रोमांटिक फिल्म होगी Aashiqui 3, इस हीरो को ऑफर हुआ ये रोल

अब फिल्म 'आशिकी 3' की घोषणा कर दी गई है। खुशखबरी ये है कि इस फिल्म में लीड हीरो कार्तिक आर्यन को रखा गया है।

मुंबई, 5 सितंबरः फिल्म 'आशिकी' के पार्ट 1 और 2 ने लोगों के दिलों में एक अलग जगह बनाई थी। लोगों ने जिस तरह से एक्टर राहुल रॉय और एक्ट्रेस अनु अग्रवाल अभिनीत फिल्म 'आशिकी' और एक्टर आदित्य रॉय कपूर और एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर अभिनीत फिल्म 'आशिकी 2' को प्यार दिया था उसी को देखते हुए अब फिल्म 'आशिकी 3' की घोषणा कर दी गई है। खुशखबरी ये है कि इस फिल्म में लीड हीरो कार्तिक आर्यन को रखा गया है। कार्तिक आर्यन के फैंस इस खबर को सुनने के बाद काफी खुश नजर आ रहे हैं। कार्तिक आर्यन ने खुद सोशल मीडिया के जरिए इस बात की घोषणा की है।

फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

फिल्म 'आशिकी 3' में नजर आएंगे कार्तिक आर्यन

'अब तेरे बिन जी लेंगे हम, जहर जिंदगी का पी लेंगे हम'...#Aashiqui3 ये सबसे दुखभरी होगी, मेरी बसु दा (अनुराग बसु) के साथ पहली फिल्म...कार्तिक आर्यन ने इस पोस्ट को लिखते हुए फिल्म 'आशिकी 3' की घोषणा की है। खबर है कि बॉलीवुड की रोमांटिक फिल्म 'आशिकी' के इस तीसरे पार्ट में कार्तिक आर्यन इंटेस लवर बॉय के अंदाज में लोगों को जल्द ही नजर आने वाले हैं।

सोशल मीडिया के जरिए फिल्म की हुई घोषणा

लोगों को फिल्म 'आशिकी 3' का बेसब्री से इंतजार था। आपको बता दें कि इस हिट सीक्वल से इस बार कई बॉलीवुड दिग्गज जुड़े हैं। इस फिल्म के लीड एक्टर के तौर पर कार्तिक आर्यन को चुना गया है। वहीं कार्तिक आर्यन भी इस फिल्म में काम करने को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रहे हैं। कार्तिक ने सोशल मीडिया पर इस बारे में अपनी खुशी जाहिर की है। खबर है कि कार्तिक आर्यन बॉलावुड के फेमस डायरेक्टर अनुराग बासु के साथ पहली बार इस फिल्म में काम करने जा रहे हैं।

कार्तिक ने इंस्टाग्राम पर शेयर की तस्वीर

कार्तिक ने अपने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है और स्माइल वाली इमोजी भी पोस्ट की है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये फिल्म काफी रोमांटिक और इमोशनल होगी। कार्तिक ने बताया है कि इस बार 'आशिकी 3' सबसे सैड रोमांटिक फिल्म साबित होगी। इसे देखने के बाद लोगों की आंखों में आंसू जरूर होंगे।

फिल्म के डायरेक्टर हैं अनुराग बासु

फिल्म के डायरेक्टर हैं अनुराग बासु

जानकारी के अनुसार फिल्म 'आशिकी 3' के डायरेक्टर अनुराग बासु हैं। इस फिल्म का म्यूजिक प्रीतम ने दिया है। कार्तिक के इंस्टा पोस्ट पर शेयर की गई तस्वीर में अनुराग बसु, प्रीतम, भूषण कुमार के साथ मुकेश भट्ट भी नजर आ रहे हैं। हालांकि मेकर्स की ओर से फिल्म की लीड एक्ट्रेस के बारे में कोई खुलासा नहीं किया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म 'आशिकी 3' की शूटिंग अगले साल मिड में शुरू होने की उम्मीद है।

सबसे बड़ी सैड रोमांटिक फिल्म होगी 'आशिकी 3'

सबसे बड़ी सैड रोमांटिक फिल्म होगी 'आशिकी 3'

वहीं कार्तिक आर्यन ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो भी शेयर किया है। वीडियों में 'आशिकी 3' के नाम के साथ बैकग्राउंड में ऑरिजनल 'आशिकी' फिल्म (1990) के हिट गाने 'अब तेरे बिन जी लेंगे हम' को रिवाइव किया गया है। ये सुनने में बेहद शानदार लग रहा है। फैन्स भी इस वीडियो को देखने के बाद 'आशिकी 3' को देखने के लिए उत्साहित नजर आ रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+