Aryan Khan Viral Video: शादी में छाए आर्यन खान, जूता चुराई की रस्म में दिखा मजेदार अंदाज, वीडियो ने मचाया धूम
Aryan Khan Viral Video: बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान इन दिनों एक वायरल वीडियो को लेकर चर्चा में हैं। मौका था उनके करीबी दोस्त की शादी का, जहां आर्यन खान ने अपनी मस्ती और अनोखे अंदाज से महफिल ही लूट ली थी। खासकर जूता चुराई की रस्म में उनका अंदाज देखकर हर कोई हंसने पर मजबूर हो गया था।
दोस्त की शादी का खास पल, वीडियो ने मचाया धमाल
ये वायरल वीडियो रिया नाडकर्णी और माहिर मेहता की शादी का बताया जा रहा है। आपको बता दें कि माहिर मेहता सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के बेहद करीबी दोस्त हैं। इस वीडियो को वेडिंग प्लानिंग कंपनी जेस्ट इवेंट्स ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है, जिसके बाद से ये तेजी से वायरल हो रहा है।

जूता बचाने की जंग में आर्यन खान का फुल ऑन एक्शन
-वीडियो के साथ कैप्शन में शादी के मजेदार माहौल का जिक्र किया गया है, जिसमें जूता चुराई की रस्म को एक फुल-ऑन एंटरटेनमेंट मोमेंट बताया गया है। वायरल हो रहे वीडियो में आर्यन खान का लुक काफी कैजुअल नजर आ रहा है। वह जींस, टी-शर्ट और ब्राउन जैकेट में दिखाई दे रहे हैं लेकिन असली मजा तब आता है जब वह दूल्हे के जूते संभालने की जिम्मेदारी लेते हैं।
-वीडियो में देखा जा सकता है कि दुल्हन पक्ष की सालियां और रिश्तेदार लगातार जूते छीनने की कोशिश करते हैं लेकिन आर्यन खान उन्हें बचाने में कोई कसर नहीं छोड़ते। वह जूतों को इतनी मजबूती से पकड़े रहते हैं कि खींचतान के दौरान खुद का संतुलन भी लगभग खो बैठते हैं, फिर भी जूते हाथ से नहीं जाने देते।
गिरते-गिरते बचे, फिर भी नहीं छोड़े जूते
-वीडियो का सबसे दिलचस्प हिस्सा वह था जब आर्यन खान जूतों को बचाते-बचाते लगभग गिर जाते हैं लेकिन जैसे-तैसे खुद को संभालते हुए वह जूते लेकर वहां से निकल जाते हैं। इस पूरे सीन ने शादी के माहौल को और भी मजेदार बना दिया था।
-सोशल मीडिया पर यूजर्स इस वीडियो पर जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उन्हें फुल ऑन एंटरटेनर बता रहा है तो कोई उनके इस अंदाज को बेहद क्यूट और फनी कह रहा है।
आर्यन खान का अपकमिंग प्रोजेक्ट
-आर्यन खान ने हाल ही में अपनी वेब सीरीज 'द बैड्स ऑफ बॉलीवुड' से इंडस्ट्री में कदम रखा है। इस सीरीज में उन्होंने लेखक,निर्देशक और शो रनर के रूप में काम किया है। इस प्रोजेक्ट में कई बड़े सितारों के कैमियो भी देखने को मिले थे जिससे इसकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ी थी।
-हालांकि इस वेब सीरीज के बाद आर्यन खान ने अभी तक अपने अगले प्रोजेक्ट की घोषणा नहीं की है। फिलहाल उनके फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं कि वह आगे किस नए अंदाज में दर्शकों के सामने आएंगे।












Click it and Unblock the Notifications