'पहली फिल्म में जिस संजू की मां बनी, उसी के साथ अगली फिल्म में...', अरुणा ईरानी ने बताई वो पुरानी बातें

मुंबई, 21 फरवरी। फिल्म दुनिया में अभिनेता और अभिनेत्रियां अलग-अलग फिल्मों में अलग-अलग किरदार निभाते हैं। और बड़े पर्दे पर लोग कुछ किरदार को काफी पसंद भी करते हैं और उसकी तारीफ करते हैं। लेकिन कभी-कभी कलाकार ऐसी स्थिति में भी आ जाते हैं जब वह एक फिल्म में किसी अभिनेता की मां का रोल कर रहे होते हैं दूसरी फिल्म में उसकी प्रेमिका का। ऐसे ही एक किरदार को लेकर दिग्गज फिल्म अभिनेत्री अरुणा ईरानी ने अपनी यादें साझा की हैं।

 आज भी नहीं होता यकीन

आज भी नहीं होता यकीन

अरुणा ईरानी को आज भी यकीन नहीं होता है कि आखिर कैसे लोग उसी किरदार को दो अलग-अलग रोल में स्वीकार कर लेते हैं। एक इंटरव्यू में अरुणा ईरानी ने कहा कि कहा कि उन्होंने संजय दत्त की पहली फिल्म में उनकी मां का रोल निभाया था और अगली फिल्म में मैंने उन्हें रिझाने की कोशिश की। दर्शकों ने दोनों ही किरदारों को काफी पसंद किया, लेकिन मैं अभी भी यकीन नहीं कर पाती हूं कि लोग कैसे इस तरह से अलग-अलग किरदारों को स्वीकार कर लेते हैं।

 13 साल छोटे हैं संजय दत्त

13 साल छोटे हैं संजय दत्त

बता दें कि अरुणा ईरानी ने बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत 1961 में फिल्म गंगा जमुना से बतौर बाल कलाकार की थी। इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में सहायक अभिनेत्री का रोल निभाया, जिसमे मुख्य रूप से कारवां, बॉम्बे टू गोवा, बॉबी जैसी अहम फिल्में हैं। संजय दत्त अरुणा ईरानी से 13 साल छोटे हैं। संजय दत्त की पहली फिल्म रॉकी 1981 में रिलीज हुई थी, इस फिल्म में अरुणा ईरानी ने संजय दत्त की मां का किरदार निभाया था।

अरुणा ईरानी को आज भी नहीं होता यकीन

अरुणा ईरानी को आज भी नहीं होता यकीन

संजय दत्त के साथ काम करने को लेकर अपने अनुभव के बारे में अरुणा ईरानी ने कहा कि मैंने अधिकतर अभिनेताओं के साथ काम किया है, ऐसा कोई अलग अभिनेता नहीं है जिसका मैं नाम लेना चाहूंगी, हर किसी के साथ काम करना मुझे अच्छा लगा, सभी ने काफी सहयोग किया। मुझे संजू के साथ भी काम करना अच्छा लगा। मैंने उनकी पहली फिल्म में मां का किरदार निभाया था और अगली ही फिल्म में मैं उन्हें रिझा रही थी। मैं अभी भी नहीं समझ पाती हूं कि आखिर लोग कैसे इस तरह से उस दौर में किरदारों को स्वीकार कर लेते थे। आज भी मुझे यह समझ नहीं आता है।

संजय दत्त ने किया था रॉकी को याद

संजय दत्त ने किया था रॉकी को याद

बता दें कि कुछ समय पहले संजय दत्त ने अपनी पहली फिल्म रॉकी को लेकर एक ट्वीट किया था। संजय दत्त ने ट्वीट करके लिखा था इश फिल्म ने मुझे एहसास दिलाया कि अभिनेता होना क्या होता है। आज जब इस फिल्म को 37 साल पूरे हो गए, मेरा दिल शुक्रिया के भाव से भर जाता है, लोगों ने मुझे कितना प्यार दिया, सराहा, पिछले कुछ सालों में लोगों ने मुझे बहुत प्यार दिया।

जल्द नजर आएंगे केजीएफ चैप्टर 2 में

जल्द नजर आएंगे केजीएफ चैप्टर 2 में

संजय दत्त के फिल्मी करियर की बात करें तो उन्होंने रॉकी के साथ इसकी शुरुत की, इसके बाद खलनायक, वास्तव, मुन्नाभाई एमबीबीएस, जैसी कई सुपरहिट फिल्में दी। उनकी आखिरी फिल्म पूजा भट्ट के साथ सड़क-2 थी। इस फिल्म में आलिया भट्ट भी थीं। संजय दत्त जल्द ही केजीएफ चैप्टर 2 में नजर आएंगे। इसके अलावू शमशेरा और तुलसीदास भी संजय दत्त की अगली फिल्म है।

संजय दत्त और अरुणा ईरानी का व्यक्तिगत जीवन

संजय दत्त और अरुणा ईरानी का व्यक्तिगत जीवन

गौर करने वाली बात है कि संजय दत्त ने मान्यता दत्त से शादी की है और दोनों के दो बच्चे हैं, दोनों जुड़वा बच्चों के नाम इकरा और शाहरान हैं। संजय दत्त की पहली पत्नी रिचा शर्मा से भी एक बेटी है, जिसका नाम त्रिशाला है। वहीं अरुणा ईऱानी की बात करें तो अरुणा ईरानी फिलहाल टीवी पर कई सीरियल में काम कर रही हैं। वह मेंहदी तेरे नाम की, देस में निकला होगा चांद, रब्बा इश्क ना होवे, वैदेही जैसे धारावाहिक में नजर आ चुकी हैं। अरुणा ईरानी ने फिल्म अभिनेता कूकू कोहली से 1990 में शादी की थी और दोनों के बच्चे नहीं हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+