आर्टिस्ट ने बनाई '12th फेल' वाले मनोज शर्मा की ऐसी तस्वीर कि दिल छू लिया, देखें वीडियो शेयर कर क्या कहा
आईपीएस मनोज शर्मा बीते कुछ समय से सुर्खियों में बने हुए हैं। वजह है उनके जीवन से प्रेरित फिल्म "12वीं फेल". इस फिल्म के रिलीज के बाद जब लोगों ने मनोज शर्मा के जीवन से जुड़े अनछुए पहलुओं के बारे में जाना उसके बाद उनकी फैन फॉलोइंग में काफी इजाफा हुआ है।
उनके एक फैन ने उनकी पेंटिंग बनाई है जिसे आईपीएस अधिकारी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। आईपीएस अधिकारी मनोज कुमार शर्मा ने एक प्रशंसक द्वारा बनाए गए वीडियो को शेयर किया है, जिसमें प्रशंसक विक्रांत मैसी, जिन्होंने फिल्म '12वीं फेल' में उनका (मनोज शर्मा) किरदार निभाया था, की तस्वीर के समानांतर एक पेंसिल स्केच बना रहा है।

स्केच पूरा होने पर आधे हिस्से में विक्रांत मैसी का चेहरा होता है जबकि बाकी के आधे हिस्से में आईपीएस अधिकारी मनोज शर्मा का।
मनोज ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा, "जब किसी की कला आपका दिल छू जाए।" वीडियो पर रील vs रियल भी लिखा हुआ है। स्केच को देख कर हर कोई आर्टिस्ट की तारीफ कर रहा है।
यह भी देखें: 12th फेल... वाले विकास दिव्यकीर्ति के बीच जानें एक और गुरु की कहानी, जिसने ठुकराया करोड़ो का ऑफर
वीडियो में आर्टिस्ट विक्रांत की फोटो को आधा फाड़ देता है और मैसी की फोटो के बगल में मनोज शर्मा का स्केच बनाता है। कलाकार ने विक्रांत और मनोज दोनों के चेहरों को सहजता से मिला दिया और वीडियो में कुछ ही क्षणों में स्केच पूरा हो जाता है। इस पोस्ट को 5 लाख से अधिक बार देखा गया और उजर्स ने कमेंट में ढेर सारा प्यार बरसाया।
आपको बता दें, '12वीं फेल' मनोज कुमार शर्मा के जीवन से प्रेरित एक फिल्म है, जिन्होंने गरीबी को मात देकर आईपीएस अधिकारी का पद हासिल किया। विधु विनोद चोपड़ा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में विक्रांत मैसी और मेधा शंकर ने मुख्य भूमिका निभाई है।
यह भी देखें: '12वीं फेल' को लेकर ये क्या कह गए आनंद महिंद्रा, विक्रांत मैसी के लिए लिखी ऐसी बात, बोले- ये फिल्म तो मुझे...












Click it and Unblock the Notifications