'12वीं फेल' को लेकर ये क्या कह गए आनंद महिंद्रा, विक्रांत मैसी के लिए लिखी ऐसी बात, बोले- ये फिल्म तो मुझे....
Anand Mahindra and 12th Fail: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर विधु वनोद चोपड़ा की फिल्म '12वीं फेल' का जादू सबके सिर चढ़कर बोल रहा है। अक्टूबर 2023 में रिलीज हुई ये फिल्म आज भी लोगों को अपना दीवाना बना रही है। फिल्म ने सिनेमाघरों में तो धूम मचाई ही है, साथ ही ये फिल्म अब ओटीटी पर भी तूफान ला रही है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक इस मूवी की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
'12वीं फेल' के मुरीद हुए आनंद महिंद्रा
आपको बता दें कि देश के कई बड़े-बड़े दिग्गजों का भी दिल इस फिल्म ने जीत लिया है। जिसने भी ये फिल्म देखी है वह इसकी तारीफ किए बिना नहीं रह पा रहा है। इसी कड़ी में अब देश के बड़े बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा ने भी इस फिल्म को देखा है और वह इसके मुरीद हो गए हैं।

सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लिखी ये बात
फिल्म ने बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा को इतना खुश कर दिया है कि उन्होंने सोशल मीडिया पर इस मूवी के बारे में दिल खोलकर बातें लिखी हैं। इस फिल्म की तारीफ करते हुए आनंद महिंद्रा ने एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। उनके इस पोस्ट को देखकर विक्रांत मैसी ने भी अपनी खुशी जाहिर की है और उन्होंने उनके पोस्ट पर अपना रिएक्शन भी दिया है।
डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा के हुए दीवाने
आनंद महिंद्रा ने इस फिल्म को देखने के बाद डायरेक्टर विधु विनोद चोपड़ा से लेकर मूवी के लीड हीरो विक्रांत तक की तारीफ की है और फिल्म का रिव्यू लिखते हुए कहा कि लोगों को क्यों देखनी चाहिए ये फिल्म। उन्होंने इस फिल्म की तारीफ में लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है। आनंद महिंद्रा ने अपनी पोस्ट में लिखा है कि कुछ खास कारणों के चलते उन्हें ये फिल्म काफी पसंद आई है।
फिल्म के प्लॉट पर खुश हुए आनंद महिंद्रा
प्लॉट- ये कहानी देश के रियल लाइफ हीरो पर बेस्ड है। सिर्फ हीरो ही नहीं, बल्कि सफलता के भूखे लाखों युवाओं की भी जो दुनिया की सबसे अधिक प्रतिस्पर्धा वाली परीक्षाओं में से एक को पास करने के लिए ढेर सारी बाधाओं से जूझकर आगे बढ़ते हैं।
विक्रांत मैसी की एक्टिंग की जमकर की तारीफ
एक्टिंग- विधु विनोद चोपड़ा ने जबरदस्त कास्टिंग की है। एक-एक किरदार ने अपनी भूमिका में शानदार काम किया है जो गंभीर और भावुक दिखते हैं। लेकिन विक्रांत मैसी ने तो शानदार प्रदर्शन किया है और ये राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीतने के योग्य है। वह केवल किरदार के जीवन की एक्टिंग नहीं कर रहे थे, बल्कि ऐसा लगा था जैसे वो खुद उसे जी रहे थे।
नैरेटिव स्टाइल को लेकर कही ये बात
नैरेटिव स्टाइल- विधु विनोद चोपड़ा हमें ये बताते हैं कि एक शानदार सिनेमा उसकी शानदार कहानी होती है। पीरियड और ये कि स्पेशल इफेक्ट्स ने जिस तरह से कहानी की सरलता और प्रामाणिकता को बरकरार रखा है उसका कोई मुकाबला नहीं है।
आनंद महिंद्रा को अच्छा लगा इंटरव्यू का सीन
मेरे लिए सबसे आकर्षण का पल वो था जब फाइनल इंटरव्यू सीन आता है। हां, ये थोड़ा मनगढ़ंत आपको लग सकता है, लेकिन गहरे डायलॉग्स इस दौरान आपकी आंखों को जबरदस्त प्रभावित करते हैं, जो ये भी दिखाता है कि भारत को एक नए भारत के निर्माण के लिए क्या करना चाहिए।
विक्रांत मैसी ने आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर दिया जवाब
आनंद महिंद्रा के इस पोस्ट पर फिल्म के लीड हीरो विक्रांत मैसी ने अपना जवाब दिया है। उन्होंने उन्हें इस तारीफ के लिए शुक्रिया अदा किया है और लिखा है- धन्यवाद सर, हमारी कोशिशों के लिए आपकी ये सराहना हमारे लिए पूरी दुनिया की तरह है। मुझे यकीन है कि हमारी टीम का हर एक सदस्य ऐसी ही एक्साइटमेंट रखता है। आप अपनी उत्कृष्टता और कमिटमेंट की वजह से लाखों लोगों के लिए प्रेरणा रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि हमने कुछ सही किया है। फिर से आपका धन्यवाद।












Click it and Unblock the Notifications