गोविंदा को लेकर ये क्या बोल गईं आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह, कहा- वो तो मेरे 'ससुर' हैं, मैं तो उनके......
Kashmera Shah On Govinda: फेमस कॉमेडियन और एक्टर कृष्णा अभिषेक इस समय अपनी बहन आरती सिंह की शादी की तैयारियों में जुटे हुए हैं। आरती सिंह आगामी 25 अप्रैल 2024 को अपने बॉयफ्रेंड दीपक चौहान से मुंबई के इस्कॉन मंदिर में शादी करने वाली हैं। ऐसे में कृष्णा अभिषेक के घर पर इस समय प्री-वेडिंग फंक्शन्स का आयोजन किया गया है।
आरती सिंह की जिंदगी का नया चैप्टर
आपको बता दें कि टीवी एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' की एक्स कंटेस्टेंट आरती सिंह अपनी जिंदगी का नया चैप्टर शुरू करने जा रही हैं। शादी समारोह का आयोजन मुंबई के इस्कॉन मंदिर में किया गया है। वहीं प्री-वेडिंग फंक्शन में हल्दी सेरेमनी हो चुकी है।

सिंपल तरीके से मंदिर में कर रही हैं शादी
खबर है कि आरती और दीपक बहुत ही सिंपल तरीके से मंदिर में शादी करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस शादी में आरती सिंह के परिवार वाले, भाई कृष्णा अभिषेक, भाभी कश्मीरा शाह और उनके बच्चे और आरती के कुछ खास दोस्त ही शामिल होंगे। वहीं कहा जा रहा है कि शादी में आरती के मामा गोविंदा भी शामिल हो सकते हैं।
कश्मीरा शाह ने कहा- मैं अपने 'ससुर' से मिलना चाहती हूं
इसी बीच आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह ने हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में कहा है कि वह उनकी ननद आरती की शादी में गोविंदा के आने की उम्मीद कर रही हैं। कश्मीरा ने कहा है- मुझे लगता है गोविंदा आएंगे। मैं अपने 'ससुर' से मिलने के लिए एक्साइटेड हूं।
गोविंदा और कृष्णा अभिषेक की जुबानी जंग
आपको बता दें कि कुछ समय पहले बॉलीवुड एक्टर गोविंदा की अपने भांजे कृष्णा अभिषेक के साथ एक जुबानी जंग हुई थी। इस जंग में कृष्णा अभिषेक की बीवी कश्मीरा शाह और गोविंदा की पत्नी सुनीता भी कूद गई थीं, जिसके बाद ये विवाद और ज्यादा बढ़ गया था। इस विवाद के बाद ही इनके रिश्ते में दरार आ गई थी।
'आरती की शादी में जरूर आएं'
आरती सिंह की भाभी कश्मीरा शाह का कहना है कि ये शादी कड़वाहट से आगे बढ़ने और री-यूनियन का एक सुनहरा मौका है। कश्मीरा शाह ने कहा- हो सकता है कि वो हम पर गुस्सा हों, लेकिन वो आरती पर गुस्सा नहीं हैं और ये कृष्णा की शादी नहीं है। अगर वो हमारी शादी में नहीं आ रहे होते तो समझ जाते कि वो हमसे नाराज हैं, लेकिन आरती दिल से चाहती है कि गोविंदा उनकी शादी में पहुंचे। मैं उनसे रिक्वेस्ट करूंगी कि वो आरती के लिए आएं और हमारा गुस्सा उस पर न निकालें।
'हम अपनी बांहें फैलाकर गोविंदा का वेलकम करेंगे'
कश्मीरा ने आगे कहा- ये परिवार के लिए खुशी का मौका है और हम अपनी बांहें फैलाकर उनका वेलकम करेंगे। मैं उनकी बहू हूं। मैं शादी में अपने ससुर से मिलूंगी। उनके पैर छूकर आशीर्वाद भी लूंगी। हमारे बीच जो हुआ, उससे आरती का कोई लेना-देना नहीं है। ये चीजें एक परिवार में होती हैं लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि हम एक-दूसरे से प्यार नहीं करते।












Click it and Unblock the Notifications