भाई कृष्णा अभिषेक और मामा गोविंदा के झगड़े पर आरती ने तोड़ी चुप्पी, बताया कैसे सुलझेगा विवाद

मुंबई, 14 फरवरी: एक्टर और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के अपने मामा गोविंदा के साथ अच्छे रिश्ते ना होने की बात लगातार सामने आती रही है। कई बार परिवार के सदस्यों ने भी कहा है कि दोनों के बीच बोलचाल तक नहीं है। कई मौके पर कृष्णा की पत्नी कश्मीरा शाह और गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा के भी बयान इस पर आए हैं। अब कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने भी भाई कृष्णा और मामा गोविंदा के विवाद पर बयान दिया है।

गोविंदा और कृष्णा पर ये बोलीं आरती

गोविंदा और कृष्णा पर ये बोलीं आरती

एक्ट्रेस आरती सिंह ने एक साक्षात्कार में आरती सिंह ने कृष्णा और गोविंदा के विवाद पर अपनी बात रखी है। उन्होंने कहा कि ये विवाद ने उनको और पूरे परिवार को प्रभावित करता है। आरती सिंह का कहना है कि कृष्णा अभिषेक और गोविंदा को अपने मतभेदों को पीछे छोड़ते हुए विवाद को खत्म कर लेना चाहिए। आरती ने कहा कि ऐसी चीजें हर परिवार में होती हैं लेकिन ये खत्म भी हो जानी चाहिए। मैं चाहती हूं कि उनका झगड़ा जल्द खत्म हो जाए।

कृष्णा को मांग लेनी चाहिए माफी

कृष्णा को मांग लेनी चाहिए माफी

आरती ने आगे कहा, आपके पास परिवार का कोई विकल्प नहीं होता है। परिवार की जरूरत भी सबको होती है, ऐसे में परिवार में एकता रहनी चाहिए। मुझे लगता है कि क्योंकि कृष्णा छोटा है इसलिए उसे गोविंदा से माफी मांगनी चाहिए। गोविंदा को भी बड़े होने के नाते उसको माफ कर देना चाहिए।

Recommended Video

    मोनालिसा ने गोविंदा के गाने 'तुम तो धोखेबाज हो..' पर किया खूबसूरत डांस
    मैंने दोनों से इस पर बात नहीं की

    मैंने दोनों से इस पर बात नहीं की

    कई टीवी धारावाहिकों में काम कर चुकीं और बिग बॉस का भी हिस्सा रहीं आरती ने कहा, मैंने कभी भी दोनों के बीच हस्तक्षेप करने या सुलह कराने की कोशिश नहीं की है। दोनों समझदार हैं और भला-बुरा समझते हैं। हालांकि मुझे लगता है कि बहुत हो चुका है, अब इसे खत्म होना चाहिए।

    कृष्णा अभिषेक-गोविंदा के बीच लड़ाई नई नहीं

    कृष्णा अभिषेक-गोविंदा के बीच लड़ाई नई नहीं

    कृष्णा अभिषेक और गोविंदा के बीच लड़ाई कोई नई नहीं है, दोनों के बीच खींचतान से सभी वाकिफ हैं। दोनों आयोजनों में एक-दूसरे से मिलने से बचते हैं। हालांकि गोविंदा की ओर से कभी कृष्णा बारे में सार्वजनिक बयान नहीं दिया गया है। वहीं दोनों अभिनेताओं की पत्नियों, कश्मीरा शाह और सुनीता आहूजा कई बार एक-दूसरे पर सख्त टिप्पणियां कर चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+