आरती सिंह ने गोविंदा के घर जाकर मनाई राखी, मामी सुनीता ने खत्म की कड़वाहट, सामने आई फोटो

Arti Singh Rakhi: गोविंदा की भांजी और टीवी एक्ट्रेस आरती सिंह अपनी मैरिड लाइफ को एंजॉय कर रही हैं। ऐसे में ये रक्षाबंधन उनके लिए बेहद खास था। शादी के बाद आरती ने राखी पहली बार गोविंदा के घर जाकर सेलिब्रेट की। जिसकी तस्वीर उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर की।

गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच आपसी अनबन से हर कोई वाकिफ है। कई सालों से दोनों के बीच अनबन की खबरें सामने आ रही हैं। हालांकि सारे आपसी मतभेद खत्म कर गोविंदा आरती सिंह की शादी में शामिल हुए थे। लेकिन इस खास मौके पर एक्टर की पत्नी नहीं पहुंची। लेकिन अब लगता है कि दोनों परिवारों के बीच तनाव खत्म हो चुका है।

Arti Singh

आरती सिंह ने अपनी शादी के बाद पहली बार रक्षाबंधन सेलिब्रेट किया। एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम में सभी कजिन के साथ कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। इसमें से एक तस्वीर काफी चर्चा में हैं। जिसमें आरती सिंह अपने मामा गोविंदा के बच्चों के साथ पोज देती हुई नजर आ रही हैं। खास बात ये है कि फोटो में पीछे एक्टर की पत्नी खड़ी हुई हैं। अब सोशल मीडिया पर ये फोटो तेजी से वायरल हो रही है।

इस फोटो के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर कयासबाजी शुरू हो गई कि गोविंदा और कृष्णा अभिषेक के बीच अब सबकुछ ठीक है। वहीं एक फोटो में आरती सिंह अपने भाई और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक को गले लगाकर प्यार लुटाती हुई नजर आईं। इन फोटोज को शेयर करते हुए आरती ने कैप्शन में लिखा, 'राखी. आई लव यू ऑल।' इसी के साथ एक्ट्रेस ने अपने सभी कजिन को पोस्ट में टैग किया हुआ है।

आरती सिंह ने कई इंटरव्यूज के दौरान कहा है कि वह अपने मामा गोविंदा के साथ अच्छा बॉन्ड शेयर करती हैं। उनके रिश्ते कभी भी बेकार नहीं थे। यही वजह है कि गोविंदा ने आरती की शादी अटेंड की थी और मामा होने के नाते उन्होंने सारी जिम्मेदारी भी निभाई। अब ये तस्वीर देख फैंस खुशी से झूम उठे।

ये भी पढ़ें: 'गोविंदा का दिमाग खराब हो गया था', फेमस फिल्म मेकर ने खोली Govinda की पोल, बताया बर्बादी का सच

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+