अरशद वारसी का 'जोकर' वाले बयान से यू-टर्न, अब प्रभास की तारीफ में पढ़े कसीदे

मुन्ना भाई के सर्किट को कौन नहीं जानता है। उन्होंने अपने करियर में एक से एक शानदार फिल्में दी हैं। पिछले दिनों वो अपने एक बयान की वजह से सुर्खियों में आए थे। दरअसल एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था कि प्रभास की फिल्म कल्कि उन्हें पसंद नहीं आई। कल्कि में प्रभास बिल्कुल भी अच्छे नहीं लगे। क्योंकि उन्हें जोकर बना दिया गया था।

अरशद के इस बयान ने विवाद का रूप ले लिया था। फिल्म के डायरेक्टर नाग अश्विन से लेकर साउथ के कई एक्टर्स ने अरशद पर पलटवार किया था। इसमें नानी और सुधीर बाबू का नाम शामिल है। हालांकि अब अरशद ने एक इवेंट में इस बयान को लेकर अपनी बात रखी है। साथ ही उन्होंने बताया कि उनके इस बयान का आखिर में मतलब क्या था।

arshad warsi

प्रभास अच्छे एक्टर हैं
इवेंट में मीडिया से अरशद ने बात की। यहां उनसे एक पत्रकार ने कहा कि आपका फीडबैक असली था। लेकिन लोगों ने इसको अलग तरह से लिया। अरशद ने पत्रकार बात को काटते हुए कहा, कोई बात नहीं। देखिए हर किसी का अपना सोचने का नज़रिया है। मैंने उस इंटरव्यू में कैरेक्टर (कल्कि में प्रभास का किरदार) के बारे में बोला था। मैंने आदमी (प्रभास) के बारे में नहीं कहा था। वो एक ब्रीलिएंट एक्टर हैं। उन्होंने अपने काम से साबित किया है। लेकिन जब अच्छे एक्टर्स को बुरा कैरेक्टर दिया जाता है। तो वो दर्शकों के लिए दिल तोड़ने जैसा होता है। साथ ही उन्होंने 'मुन्ना भाई..3' पर कहा कि उस पर बाते हुई हैं। शायद बन जाए।

नाग अश्विन का जवाब
खै़र आपको बता दें, अरशद के बयान के बाद कल्कि के डारेक्टर नाग अश्विन ने भी अपना पक्ष रखा था। उन्होंने कहा था, देखिए हम पीछे नहीं जाते हैं, साउथ और नॉर्थ इंडियन या बॉलीवुड या टॉलीवुड वाली कोई और डिबेट नहीं करेंगे। आप बड़ी चीज़ों को देखिए। अरशद साहब को अपने बयान में सही शब्दों का चयन करना चाहिए था। लेकिन ठीक है, मैं उनके बच्चों के लिए बुज्जी वाले खिलौने भेज दूंगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+