यूक्रेन-रूस लड़ाई पर ट्वीट कर ट्रोल हुए अरशद वारसी, 24 घंटे के बाद डिलीट की अपनी पोस्ट

नई दिल्ली, फरवरी 25। इस वक्त पूरी दुनिया की नजर रूस-यूक्रेन जंग पर टिकी हुई है। कल से ही सोशल मीडिया पर इस लड़ाई को लेकर तमाम तरह के मीम शेयर किए जा रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड एक्टर अरशद वारसी ने भी कल जंग को लेकर एक मीम शेयर किया था, जिसे अब उन्होंने डिलीट कर दिया है। दरअसल, अरशद वारसी ने अपनी फिल्म गोलमाल के एक सीन वाले मीम को ट्विटर पर शेयर किया था, जिसके लिए उन्हें काफी आलोचना झेलनी पड़ी। लोगों ने अरशद वारसी के ट्वीट को संवेदनशील करार दिया।

क्या था उस मीम में?

क्या था उस मीम में?

24 फरवरी को शेयर किए उस मीम में अजय देवगन, शरमन जोशी, तुषार कपूर, रिमी सेन और मुकेश तिवारी नजर आ रहे थे। इस फोटो में शरमन जोशी को अमेरिका तो अरशद वारसी को यूक्रेन और अजय देवगन को जर्मनी के रूप में दिखाया था। अरशद वारसी ने इस मीम को शेयर करते हुए लिखा था, 'गोलमाल अपने समय से बहुत आगे है'। अरशद वारसी ने इस फोटो के साथ स्माइली वाली इमोजी शेयर की थी।

अभिनेता के ट्वीट को लोगों ने बताया था असंवेदनशील

अभिनेता के ट्वीट को लोगों ने बताया था असंवेदनशील

अरशद वारसी के मीम को लेकर लोगों ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने अरशद वारसी के ट्वीट पर कमेंट कर उन्हें लताड़ना शुरू कर दिया। एक फैन ने कमेंट करते हुए कहा कि मुझे कॉमेडी पसंद है, लेकिन युद्ध की स्थिति में ऐसे मजाक उड़ाना बहुत संवेदनशील है। एक अन्य यूजर ने लिखा- भाई इसे अपने पास रखिए, कोई हंस नहीं रहा है।

गुरुवार को किया था रूस ने यूक्रेन पर हमला

गुरुवार को किया था रूस ने यूक्रेन पर हमला

आपको बता दें कि गुरुवार सुबह रूस ने यूक्रेन पर आक्रमण कर दिया था। हमले के पहले दिन रूस की सेना ने यूक्रेन के कई सैन्य ठिकानों को तबाह कर दिया। इस आक्रमण में यूक्रेन ने 150 के करीब लोगों के मारे जाने का दावा किया है। आज आक्रमण का दूसरा दिन है। रूस की सेना यूक्रेन की राजधानी कीव में घुस गई है और कीव की सड़कों पर रूसी टैंक दौड़ते हुए देखे गए हैं।

ये भी पढ़ें: ट्रांसपेरेंट ड्रेस में फरहान की पार्टी में पहुंची मलाइका अरोड़ा,लोग बोले तुमने अंगप्रदर्शन में सनी लियोनी....

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+