Bigg Boss से रिप्लेस किए जाने पर अरशद वारसी ने तोड़ी चुप्पी, सलमान खान की होस्टिंग पर ये क्या बोल गए एक्टर?
Arshad Warsi Bigg Boss Replacement: बॉलीवुड के सर्किट अरशद वारसी इंडस्ट्री में अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए जाने जाते हैं। वह हर किरदार में जान फूंक देते हैं। इन दिनों एक्टर अपनी वेब सीरीज 'असुर 2' के लिए खूब तारीफें बटोर रहे हैं। इस बीच एक्टर ने एक इंटरव्यू के दौरान 'बिग बॉस' में रिप्लेस किए जाने पर चुप्पी तोड़ी।
बिग-बॉस से रिप्लेस किए जाने पर बोले अरशद वारसी
आपको बता दें कि, साल 2006 में बिग-बॉस का पहला सीजन ऑन एयर हुआ था। शो को सबसे पहले अरशद वारसी ने होस्ट किया था। लेकिन शो के अगले सीजन में उन्हें रिप्लेस कर शिल्पा शेट्टी को ये जिम्मेदारी सौंपी गई। हालांकि इसके बाद शो के नए होस्ट सलमान खान बने और फिर तब से अब तक भाईजान ही शो को होस्ट कर रहे हैं। अब एक इंटरव्यू में अरशद वारसी ने शो से रिप्लेस किए जाने पर खुलकर बात की। साथ ही उन्होंने इसके पीछे की वजह भी बताई।

एक्टर ने की सलमान खान की तारीफ
बिग-बॉस फिर से होस्ट ना बनने पर अरशद वारसी ने कहा, मैं बिग बॉस का अगला सीजन नहीं कर पाया, क्योंकि तब मुझे एक शूट की वजह से लंदन जाना पड़ा था। इसके बाद अरशद वारसी ने सलमान खान की तारीफ करते हुए कहा, 'मुझे लगता है कि सलमान खान इस शो के लिए सबसे अच्छे होस्ट हैं। इस काम को उनसे बेहतर कोई नहीं कर सकता। रियलिटी शो को सलमान जैसा ही कोई दबंग होस्ट चाहिए होता है।'
लगातार बदले गए बिग-बॉस के होस्ट
बता दें कि, बिग-बॉस के चौथे सीजन में सलमान खान की बतौर होस्ट एंट्री हुई। उस वक्त उनके अंदाज को फैंस ने काफी पसंद किया और शो को काफी टीआरपी भी मिली। तब से लेकर अब तक 16 सीजन हो चुके हैं जिसे केवल सलमान खान ने ही होस्ट किया है। हालांकि अभी तक कोई सुपरस्टार उनकी टक्कर का मेकर्स को नहीं मिला जो इस शो को उनसे बेहतर होस्ट कर सके।
अरशद वारसी का वर्कफ्रंट
अरशद वारसी के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में वेब सीरीज 'असुर 2' में देखा गया। जिसका फैंस लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। साल 2020 में इसका पहला सीजन आया था। अब जल्द ही उन्हें 'जॉली एलएलबी 3' में भी देखा जाने वाला है। जिसमें एक बार फिर अक्षय कुमार के साथ उनकी जुगलबंदी देखने को मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications