Armaan Malik की दूसरी पत्नी का चल रहा एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर! पहली पत्नी पायल ने गुस्से में आकर क्या कहा?
Armaan Malik wife Kritika Affair: अरमान मलिक अपनी दोनों पत्नियों संग सुर्खियों में रहते हैं। बिग-बॉस के घर से अकसर ऐसी खबरें आ ही जाती हैं कि अरमान चर्चा में छाए रहते हैं। बीबी हाउस में अरमान, पायल और कृतिका में अगर सबसे ज्यादा लाइमलाइट में कोई रहता है तो वो कृतिका हैं। अब हाल ही में कृतिका को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। खबर ये कि कृतिका का किसी और शख्स के साथ अफेयर चल रहा है।
कृतिका के वीडियो ने उठाए सवाल
कृतिका मलिक बीबी हाउस में खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। कभी किसी कंटेस्टेंट के विवादित बयान को लेकर तो कभी छोटे-छोटे कपड़े पहनने को लेकर वे अकसर लाइमलाइट में आ ही जाती हैं। अब हाल ही में कृतिका का एक क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसे देखकर ये दावा किया जा रहा है कि उनका एक्स्ट्रा मेरिटल अफेयर चल रहा है।

क्या अरमान की दूसरी बीवी का चल रहा अफेयर?
दरअसल, एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें देखा जा सकता है कि अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका मलिक किसी शख्स के साथ डांस कर रही हैं। दोनों ही इस क्लिप में काफी खुश नजर आ रहे हैं। शख्स काफी बुजुर्ग है और वीडियो देखने के बाद ये दावा किया जा रहा है कि शख्स के साथ कृतिका का अफेयर चल रहा है।
पायल ने सामने आकर बताई सच्चाई
मगर इससे पहले कि ये खबर और हवा में उड़ती, अरमान की पहली पत्नी पायल मलिक ने सामने आकर पूरे वीडियो को सच सबको बता दिया। पायल ने कहा कि ऐसा कुछ नहीं है जैसा आप लोग सोच रहे हैं। वीडियो में दिख रहा शख्स हमारा पुराना दोस्त है। वो खुद को काफी जवान समझता है।
सच बोलना पड़ गया भारी
बताते चलें कि कृतिका का ये क्लिप सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। और उनके ऊपर उठ रही उंगलियों को जब पायल ने नीचे करने की कोशिश की तो फैंस ने एक बार फिर उन्हें जबरदस्त तरीके से ट्रोल करना शुरू कर दिया। लोगों ने कहा कि इसके साथ इतना कुछ हुआ फिर भी ये अरमान की दूसरी पत्नी का साथ दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications