गैरकानूनी है अरमान मलिक की दूसरी शादी, क्या यूट्यूबर की बढ़ेगी मुसीबत? सना रईस ने किया दावा

Armaan Malik Kritika Malik: बिग-बॉस ओटीटी 3 के कंटेस्टेंट अरमान मलिक जब से अपनी दोनों पत्नियों कृतिका मलिक और पायल मलिक के साथ शो में आए हैं तभी से वह ट्रोलर्स के निशाने पर हैं। टीवी की बड़ी हस्तियों ने उनकी दोनों शादियों पर सवाल उठाए हैं।

बिग-बॉस के एक्स कंटेस्टेंट रह चुके देवोलीना भट्टाचार्जी और करण कुंद्रा ने अरमान मलिक और उनकी शादियों को गैरकानूनी बताया था। यहां तक कि देवोलीना ने अरमान मलिक की इस हरकत को शर्मनाक तक कह दिया था। अब बिग-बॉस की एक्स कंटेस्टेंट और जानी मानी वकील सना रईस खान ने अरमान की दोनों शादियों को अवैध बताया है।

Armaan Malik

इंडियन एक्सप्रेस को दिए इंटरव्यू में सना रईस खान ने कहा कि, 'भारत में, हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 के तहत, एक हिंदू पुरुष कानूनी तौर पर एक समय में केवल एक पत्नी रख सकता है। हिंदू व्यक्तियों के लिए बहुविवाह की अनुमति नहीं है। इसलिए, दूसरी शादी को अवैध माना जाएगा और भारतीय कानून के तहत मान्यता प्राप्त नहीं होगी।'

जब सना से बिग बॉस ओटीटी 3 में अरमान मलिक और उनकी पत्नियों को मिल रही लोकप्रियता के बारे में पूछा गया तो वकील ने जवाब दिया, "एक रियलिटी शो में दो पत्नियों के साथ एक हिंदू पति का होना फैंस में हिंदू शादी को लेकर भ्रम पैदा कर सकता है। क्योंकि भारत में हिंदुओं के लिए बहुविवाह को कानूनी रूप से मान्यता नहीं है।"

बता दें कि, अरमान मलिक न्हें पहले संदीप जांगड़ा के नाम से जाना जाता था। उन्होंने पहले सुचित्रा नाम की लड़की से शादी की थी। हालांकि, दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद अरमान को पायल से प्यार हो गया और सात दिन बाद शादी कर ली। आठ साल बाद, अरमान की मुलाकात पायल की सबसे अच्छी दोस्त कृतिका से हुई और एक हफ्ते के भीतर उसने उससे शादी कर ली। अरमान के 6 बच्चे हैं- दो बेटियाँ सुचित्रा से, तीन बच्चे पायल से और एक कृतिका से है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+