अरमान मलिक ने दूसरी शादी करने के लिए अपनाया था इस्लाम धर्म! पहली पत्नी पायल ने खोला राज
Armaan Malik Religion: यूट्यूबर अरमान मलिक जब से अपनी दोनों पत्नियों के साथ बिग-बॉस ओटीटी 3 में गए हैं तो आए दिन उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर नए खुलासे होते रहते हैं। लेकिन एक हफ्ते बाद ही उनकी पहली पत्नी पायल मलिक शो से बाहर हो गईं।
अरमान मलिक को लेकर कहा जाता है कि उन्होंने दूसरी पत्नी से शादी करने के लिए इस्लाम धर्म अपनाया था। लेकिन घर से बेघर होने के बाद पहली पत्नी पायल मलिक ने इस पर चुप्पी तोड़ी है। साथ ही उन्होंने अरमान की दो शादी करने पर दिल का हाल बयां किया।

इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए पायल मलिक ने अरमान के धर्म परिवर्तन को लेकर बात की और बताया कि उन्होंने अपना नाम संदीप से अरमान क्यों रखा था। पायल ने कहा कि, 'हां ये सच है कि अरमान मलिक ने शादी की, लेकिन ये सच नहीं है कि उन्होंने इस्लाम अपनाया है। वह एक जाट परिवार से हैं, वह मुसलमान नहीं है।'
इसके बाद जब पायल से पूछा गया कि अरमान ने दूसरी शादी कर ली तो क्या वह इससे खुश हैं। इसका जवाब देते हुए पायल ने कहा कि, 'मैं इस शादी में रहने के लिए मजबूर नहीं हूं। मैं उनसे प्यार करती हूं इसलिए मैंने साथ रहना चुना। मैं अपने बेटे चीकू के लिए इस शादी में हूं. मैं इस तरह रहकर खुश हूं। मेरी जगह कोई भी महिला होगी तो वह अपने पति की दूसरी शादी को बर्दाश्त नहीं करेगी।'
बिग-बॉस ओटीटी 3 से बेघर होने के बाद पायल को बड़ा झटका लगा था। उनको उम्मीद नहीं थी कि वह इतनी जल्दी शो से बाहर हो जाएंगी। आपको बता दें कि, अरमान मलिक के दोनों पत्नियों से चार बच्चे हैं। जो कि एकसाथ एक ही घर में रहते हैं। सोशल मीडिया पर वह अक्सर अपने परिवार के साथ फोटोज और वीडियो साझा करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications