Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

चौथी बार पापा बने अर्जुन रामपाल ने मॉडल बेटी मायरा का रैंप वॉक विडियो किया शेयर, गर्लफ्रेंड ने दिया रिएक्‍शन

रिस्पॉन्स

Arjun Rampal's model daughter Myra: बॉलीवुड के जाने-माने दिग्गज एक्‍टर अर्जुन रामपाल ने अपनी मॉडल बेटी मायरा का वीडियो शेयर किया है। एक्‍टर ने जो वीडियो शेयर किया है, उसमें इंडिया कॉउचर वीक में उनकी बेटी रैंप वॉक करती नजर आ रहा रही है।

हाल ही में चौथे बच्‍चे के पिता बने एक्‍टर ने अपनी बेटी के इस वीडियो के साथ एक प्‍यारी सी पोस्‍ट भी लिखी। जिस पर अर्जुन की गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने भी प्‍यारी सी प्रतिक्रिया दी। वहीं अर्जुन के फैंस ने बेटी की तारीफ करते हुए लिखा उसके अंदर मॉडल जीन हैं। वहीं कुछ ने लिखा आपकी बेटी तो बिलकुल मां पर गई है।

Arjun Rampals model daughter Myra

अर्जुन रामपाल ने अपनी बेटी के बारे में ये पोस्‍ट लिखते हुए खुलासा किया कि उनकी बेटी मायरा रामपाल उन मॉडलों में से एक थीं, जिन्होंने हाल ही में आयोजित हुए इंडिया कॉउचर वीक में रैंप वॉक किया था। इसके साथ ही उन्‍होंने फोटो और वीडियो शेयर किया है।

मेरी मायरा रामपाल तुम पर बहुत गर्व है

वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा मेरी नन्‍हीं मायरा रामपाल तुम पर बहुत गर्व है, जिसने इंडिया कॉउचर वीक में रैंप पर धमाल मचाया। मायरा ने इस साल की शुरुआत में रैंप पर डेब्यू किया था।

गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने रिएक्‍शन

अर्जुन की इस पोस्‍ट पर उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने रिएक्‍शन देते ताली बजाने वाली इमोजी शेयर की। वहीं फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर ने हार्ट इमोजी शेयर करते हुए वाह.. वह इतनी तेजी से बड़ी हो गई। वहीं अर्जुन के एक फैन ने लिखा 'वह सुंदर है लेकिन उसे अपनी चाल पर काम करने की जरूरत है। वहीं एक यूजर ने लिखा ये अपनी मां की तरह दिखती है! बहुत सुंदर।

पुराने दोस्‍त ने याद की अर्जुन की मॉडलिंग

अर्जुन के एक पुराने दोस्‍त ने लिखा आपकी खूबसूरत बेटी को देखकर मुझे आप लोगों के साथ इंडिया में आपके साथ किया शानदार शो याद आ रहा है। हम दक्षिण अफ्रीकियों के लिए यह एक अद्भुत अनुभव है...आपने एक अद्भुत लड़की की परवरिश की। वहीं अर्जुन के एक फैन ने मायरा के 'मॉडलिंग जीन' को श्रेय दिया।

अर्जुन हाल ही में बने चौथे बच्‍चे के बने हैं पिता

अर्जुन रामपाल अभी पिछले सप्‍ताह ही चौथी बार पिता बने हैं। उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स ने अपने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। 50 वर्षीय अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर अपने चौथे बच्चे की खुशखबरी देते हुए लिखा 'मुझे और मेरे परिवार को आज एक खूबसूरत बच्चे का जन्म हुआ है। मां और बेटा दोनों ठीक हैं। उन्होंने इसके साथ एक तौलिये की फोटो शेयर किया जिसमें 'हैलो वर्ल्ड' लिखा हुआ है।

अर्जुन रामपाल के हैं चार बच्‍चे

बता दें अर्जुन और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का एक बेटा अरिक भी है, जिसका जन्म 2019 में हुआ। अर्जुन ने पहले मॉडल मेहर जेसिया से शादी की थी। अर्जुन और मेहर की दो बेटियां हैं जिसमें महिका रामपाल और मायरा रामपाल।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+