लिव-इन में रहकर अर्जुन रामपाल क्यों नहीं कर रहे गर्लफ्रेंड से शादी? एक्टर ने खोला राज, कहा-'हम पहले से...'
Arjun Rampal On Second Marriage: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। एक्टर की पहली शादी मेहर जेसिया से हुई थी। लेकिन 21 साल बाद दोनों का तलाक हो गया।
साल 1998 में अर्जुन रामपाल और मेहर जेसिया ने शादी की थी। उस दौरान एक्टर की उम्र महज 24 साल थी। शादी के 21 साल बाद 2019 में दोनों का तलाक हो गया। लेकिन मेहर से तलाक के बाद एक्टर 4 साल छोटी विदेशी मॉडल गैब्रिएला डेमेट्रियड्स के साथ रिलेशनशिप में हैं।

बता दें कि, अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रियड्स 5 साल से लिव इन में हैं। दोनों के दो बेटे भी हैं। लेकिन बावजूद इसके एक्टर ने उनसे शादी नहीं की। बिना शादी किए पेरेंट्स बनने पर एक्टर अक्सर ट्रोल होते रहते हैं। अब खुद अर्जुन रामपाल ने इस पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि परफेक्ट फैमिली बनने के बाद भी वह शादी क्यों नहीं कर रहे।
अर्जुन रामपाल ने कहा कि, 'शादी क्या है एक पेपर का टुकड़ा ही तो है। मुझे तो हमेशा लगता है कि हम दोनों शादीशुदा हैं और इसको लेकर मेरे दिमाग में कोई भी शक नहीं है। लेकिन कभी-कभी एक छोटा सा कागज का े टुकड़ा ही आपको बदल देता है। आपको ऐसा लगने लगता है कि सामने वाला शख्स हमेशा के लिए आपकी जिंदगी में है। लेकिन वह बस कानूनी तौर पर साथ है।'
अर्जुन रामपाल ने आगे कहा कि, 'हम दोनों के लिए एक ये खूबसूरत रिश्ता है। हम मन ही मन एक दूसरे से शादीशुदा है। मुझे इस बात के लिए किसी को सफाई देने की जरूरत नहीं है। हम हमेशा एक दूसरे का सपोर्ट करते हैं। मैं किसी को ये सलाह नहीं दे रहा कि आप शादी मत करो। शायद हम दोनों भी आगे शादी कर लें। लेकिन आपको कुछ नहीं पता।'
इसके अलावा अर्जुन रामपाल ने पहली पत्नी से तलाक पर कहा था कि उन्होंने शादी समय से पहले कर ली। साथ ही तलाक का जिम्मेदार वह खुद को मानते हैं। एक्टर ने कहा, 'मैं आज भी जब पीछे मुड़कर देखता हूं तो मुझे पछतावा होता है। मुझे लगता है कि शादी के लिए थोड़ा समय लेना चाहिए था।' बता दें कि, अर्जुन रामपाल चार बच्चों के पिता है। उन्हें पूर्व पत्नी मेहर से दो बेटियां भी हैं।












Click it and Unblock the Notifications