'सिंघम अगेन' में विलेन बने हैं अर्जुन कपूर, फोटो देख गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा के भी उड़े होश, कह दी ऐसी बात
Singham Again Arjun Kapoor: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर रोहित शेट्टी की अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुी है। इस फिल्म की शूटिंग सितंबर 2023 में ही शुरू हो गई थी। इस फिल्म में अजय देवगन, अक्षय कुमार से लेकर रणवीर सिंह तक नजर आने वाले हैं।
'सिंघम अगेन' में विलेन बने हैं अर्जुन कपूर
इस फिल्म से दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया था। दीपिका का लुक लोगों को काफी पसंद आया था। आपको बता दें कि इस फिल्म में अर्जुन कपूर भी दिखाई देंगे। उनका भी फर्स्ट लुक सोशल मीडिया पर जारी कर दिया गया है।

15 अगस्त 2024 को रिलीज होगी फिल्म
रोहित शेट्टी की फिल्म 'सिंघम अगेन' आगामी 15 अगस्त 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म से अब तक रणवीर सिंह से लेकर दीपिका पादुकोण का फर्स्ट लुक जारी किया गया था। अब खून से सने हुए चेहरे के साथ अर्जुन कपूर की सेट से एक फोटो शेयर की गई है।
अर्जुन कपूर का 'सिंघम अगेन' वाला लुक
अपनी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए अर्जुन कपूर ने लिखा है- सिंघम का विलेन! हिट मशीन रोहित शेट्टी की कॉप यूनिवर्स का हिस्सा बनकर मैं तो आसमान में उड़ रहा हूं। मैं वादा करता हूं कि फिल्म में तबाही होगी। सोशल मीडिया पर शेयर की गई दो तस्वीरों में से एक में अर्जुन कपूर धारदार हथियार लेकर बैठे हुए हैं। फोटो पर खून लगा हुआ नजर आ रहा है। साथ ही खून के छींटो से एक्टर का भी चेहरा और दांत सना हुआ है और वह ठहाके लगा रहे हैं। वहीं, पीछे उनके कुछ साथी भी हथियार के साथ खड़े नजर आ रहे हैं।
मलाइका अरोड़ा का रिएक्शन
वहीं दूसरी फोटो में अर्जुन कपूर और रणवीर सिंह आमने सामने बैठे नजर आ रहे हैं। उनके चेहरे का क्लोजअप है, जिसमें टशन के साथ वह एक-दूसरे को लुक दे रहे हैं। इस पोस्ट पर बॉबी देओल ने फायर इमोजी के साथ ऑल द बेस्ट लिखा है। वहीं, अर्जुन कपूर की गर्लफ्रेंड मलाइका अरोड़ा ने फायर इमोजी के साथ अपनी खुशी जाहिर की। वरुण धवन, ताहिरा कश्यप और हुमा कुरैशी ने भी इस फोटो पर रिएक्ट किया है।












Click it and Unblock the Notifications