डेविड बेकहम संग हाईट को लेकर बुरी तरह ट्रोल हुए Arjun Kapoor, एक्टर ने दिया करारा जवाब

Arjun Kapoor David Beckham: फुटबॉल प्लेयर डेविड बेकहम इन दिनों भारत में हैं और वह इंडिया और न्यूजीलैंड का सेमिफाइनल मैच देखने पहुंचे थे। ऐसे में उन्होंने तमाम बॉलीवुड सेलेब्स से भी मुलाकात की। बीती रात बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर ने उनके लिए खास पार्टी रखी थी जिसमें तमाम सेलेब्स भी शामिल हुए। इसमें अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा भी पहुंचे। उन्होंने डेविड बेकहम के साथ फोटो भी शेयर की लेकिन यूजर्स ने एक्टर को ट्रोल कर दिया।

दरअसल, सोनम कपूर ने डेविड के लिए एक वेलकम पार्टी रखी थी जिसमें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर भी शामिल हुए। दोनों डेविड के बड़े फैन हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर उनके साथ फोटो भी शेयर की हैं। लेकिन इस दौरान वह अपनी हाइट को लेकर ट्रोल होने लगे। लोगों का कहना है कि अर्जुन की हाइट असल में डेविड से कम है। लेकिन अब एक्टर ने इन ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी।

Arjun Kapoor

दरअसल, अर्जुन कपूर की फोटोज पर फैंस तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं। लोग सवाल कर रहे हैं कि, डेविड की हाइट 1.83m है और अर्जुन की 1.78m है तो अर्जुन इस फोटो में उनसे लंबे कैसे दिख सकते हैं। इसके अलावा एक ने लिखा, 'भाई ने पक्का हील वाले जूते पहन लिए हैं।' वहीं एक अन्य यूजर ने एक्टर का मजाक उड़ाया और लिखा, 'कहीं मलाइका की हील तो नहीं पहन ली।'

ऐसे में अर्जुन कपूर चुप नहीं बैठे और उन्होंने ट्रोलर्स की बोलती बंद कर दी। एक्टर ने कुछ ही देर में अपने पोस्ट पर कमेंट कर बताया कि असल में उनकी हाइट कितनी है। उन्होंने लिखा, मैं वास्तव में 183 सेमी का हूं यानी 6 फीट से थोड़ा ज्यादा, इसलिए हम जो कुछ भी पढ़ते हैं उस पर विश्वास ना करें...'।

बता दें कि, अर्जुन कपूर अक्सर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। दोनों एक दूसरे को लंबे समय से डेट कर रहे हैं। हाल ही में खबर आई थी कि मलाइका और अर्जुन के रिश्ते में दरार आ गई और दोनों अलग हो गए। लेकिन यह महज एक अफवाह थी दोनों के बीच सब ठीक है। कपल आए दिन सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+