प्यार में डूबीं नजर आईं अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर, कौन है ये रोहन ठक्कर जिसे कर रही हैं डेट

Anshula Kapoor Boyfriend: अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर ने हाल ही में एक खास शख्स के साथ अपनी तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है जिसके बाद से कहा जा रहा है कि फोटो में मौजूद रोहन ठक्कर के साथ अंशुला रिलेशनशिप में हैं।

Anshula Kapoor Boyfriend: बॉलीवुड के फेमस डायरेक्टर बोनी कपूर की बेटी और एक्टर अर्जुन की बहन अंशुला कपूर फिलहाल सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है। दरअसल अंशुला कपूर ने सोशल मीडिया पर कुछ खास तस्वीरें शेयर की है जिसके बाद लोग कयास लगा रहे हैं कि तस्वीरों में अंशुला के साथ मौजूद शख्स उनका बॉयफ्रेंड है। लोगों ने अंशुला और तस्वीरों में दिखाई दे रहे शख्स के रिलेशनशिप की घोषणा तक कर दी है। आपको बता दें कि बोनी कपूर की बेटी अंशुला इस समय गोवा में इन्जॉय कर रही हैं। वहां से कुछ दिन पहले उन्होंने स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की थी जिसे देखने के बाद लोगों ने कह दिया कि वह उनको डेट कर रही हैं।

अंशुला कपूर ने शेयर की बॉयफ्रेंड के साथ फोटो

अंशुला कपूर ने शेयर की बॉयफ्रेंड के साथ फोटो

दरअसल बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर की लाडली बहन अंशुला कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लड़के के साथ फोटो शेयर की थी। वह कोई मामूली शख्स नहीं बल्कि बॉलीवुड के युवा स्क्रीन राइटर हैं। उसके बाद से कहा जा रहा है कि वह उनका बॉयफ्रेंड है, जिसे अंशुला डेट कर रही हैं। उनका स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर के साथ अफेयर चल रहा है। हालांकि ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार ये खबर सही है। रोहन ठक्कर और अंशुला कपूर लव रिलेशनशिप में है।

रोहन ठक्कर के साथ फोटो हो रही है वायरल

रोहन ठक्कर के साथ फोटो हो रही है वायरल

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अंशुला कपूर ने इसी साल की शुरुआत से स्क्रीन राइटर रोहन ठक्कर के साथ डेटिंग शुरू की थी। इस बारे में अंशुला के परिवार को भी पता है। कपूर परिवार रोहन ठक्कर को अच्छे से जानते और उनके परिवार से भी मिल चुके हैं। दोनों परिवार के बीच कई बातचीत हो चुकी है।

अंशुला कपूर का शुरू हुआ लव रिलेशनशिप

खबर है कि अंशुला और रोहन इससे पहले भी कई जगहों पर एकसाथ छुट्टियां बिताने के लिए जा चुके हैं। हालांकि अंशुला ने इस बार गोवा में जाकर रोहन के साथ अपनी पहली तस्वीर सोशल मीडिया पर पोस्ट की है। दोनों ने गोवा की दो दिन की ट्रिप करने के बाद वापसी करते ही अपने रिलेशन का हिंट देते हुए सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट की है। पूरे बॉलीवुड इंडस्ट्री में अब इस बात को लेकर चर्चाएं शुरू हो गई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों इसी साल लंदन ट्रिप पर भी साथ में गए थे लेकिन इस बारे में में उन्होंने किसी को कानों-कान खबर नहीं होने दी थी।

अंशुला ने इस मामले में नहीं किया कोई कमेंट

वैसे अभी तक कपूर परिवार या फिर अंशुला कपूर ने खुद से इस खबर पर कोई कमेंट नहीं किया है। उन्होंने फिलहाल इस मामले में चुप्पी साध रखी है और कुछ भी कहने से इनकार कर दिया है। हालांकि इस दौरान उन्होंने न तो हामी भरी और न इस बात से साफ इनकार किया। उन्होंने ईटाइम्स से कहा है- मैं इस बारे में बात नहीं करना चाहती हूं और मीडिया के सामने न तो मैं इससे मना कर रही हूं और न ही मान रही हूं। मेरी चुप्पी की इज्जत करने के लिए थैंक यू।

जानें कौन हैं रोहन ठक्कर

जानें कौन हैं रोहन ठक्कर

जानकारी के अनुसार रोहन ठक्कर एक युवा फिल्ममेकर हैं। उन्होंने मुख्य रूप से बॉलीवुड में काम नहीं किया है, लेकिन कुछ क्रॉस लैंग्वेज इंडी प्रोजेक्ट्स के लिए बतौर स्क्रीन राइटर काम किया है। उन्होंने कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी से फिल्म एंड टीवी डेवलेपमेंट की पढ़ाई की है। इसके अलावा न्यूयॉर्क फिल्म अकादमी से उन्होंने प्ले राइटिंग और स्क्रीन राइटिंग में मास्टर्स किया है। इसके अलावा वह फ्लेम यूनिवर्सिटी से एडवरटाइजिंग और मार्केटिंग में बैचलर डिग्री हासिल कर चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+