मल्टीपल पार्टनर्स रखना कितना सही? रिपोर्टर के इस सवाल पर भड़के अर्जुन कपूर, दिया ऐसा जवाब

बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में मीडिया ने उनसे एक ऐसा पूछ लिया जिसको सुनकर वह भड़क उठे।

Arjun Kapoor: बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर इन दिनों वेब सीरीज 'निषेध 2' के प्रमोशन्स में व्यस्त हैं। इसी सिलसिले में हाल ही में एक्टर मीडिया से रूबरू हुए। इस दौरान मीडिया ने एक्टर से प्री मैरिटल सेक्स और मल्टीपल पार्टनर्स को लेकर खुलकर बातचीत की। रिपोर्टर ने एक्टर से पूछा कि, शादी से पहले सेक्स और एकसाथ कई सारे पार्टनर्स रखना कितना सही है?

अर्जुन कपूर से मीडिया ने पूछा अटपटा सवाल

अर्जुन कपूर से मीडिया ने पूछा अटपटा सवाल

ये तो सभी जानते हैं कि अर्जुन कपूर लंबे समय से मलाइका अरोड़ा को डेट कर रहे हैं। अब फैंस बेसब्री से अर्जुन और मलाइका की शादी का इंतजार कर रहे हैं। इस बीच अब मीडिया ने उनसे सेक्स और शादी से पहले मल्टीपल पार्टनर्स रखना को लेकर सवाल किया। जिसका एक्टर ने मजेदार जवाब दिया।

क्या मल्टीपल पार्टनर्स रखना और शादी से पहले सेक्स करना सही?

क्या मल्टीपल पार्टनर्स रखना और शादी से पहले सेक्स करना सही?

रिपोर्टर ने एक्टर से पूछा कि, 'भारत की पहचान है, वन वुमन, वन मैन। एक बार जीते हैं, एक बार मरते हैं और शादी भी एक बार ही करते हैं। इस बारे में आप क्या सोचते हैं? क्या मल्टीपल पार्टनर्स रखना और शादी से पहले सेक्स करना सही है?' इसका अर्जुन कपूर ने जवाब देते हुए कहा कि, आखिर ये सब रूल किसने बनाए हैं?

अर्जुन कपूर ने दिया मजेदार जवाब

अर्जुन कपूर ने दिया मजेदार जवाब

अर्जुन कपूर ने कहा कि, 'हम अपनी जिंदगी में कई लोगों से मिलते हैं और रिलेशनशिप को अच्छे से जानने की कोशिश करते हैं। लेकिन शादी एक बहुत बड़ी बात होती है और उससे भी बड़ी बात है किसी एक के साथ उस रिश्ते में रहना और उसे अच्छे से निभाना। आपको उस पार्टनर से शादी करने के लिए बहुत स्टेज से गुजरना पड़ता है। ऐसा नहीं है कि आप पहले इंसान से मिले और शादी का फैसला कर लिया।'

'ये वीडियो गेम नहीं है जिंदगी है'

'ये वीडियो गेम नहीं है जिंदगी है'

अर्जुन कपूर यही नहीं रूके उन्होंने आगे कहा कि- 'प्यार के बारे में आप 20 साल की उम्र में क्या जानते हैं। आपको इस बात का कैसे पता चलेगा कि ये सामने वाला आपके लिए ठीक है भी या नहीं? जब आप रिश्ते में होते हैं तब लगता है कि आपको सच्चा प्यार हो गया है। लेकिन ये फिर बाद में महसूस होता है कि आपको अपने करियर पर फोकस करना चाहिए था। फिर आप मुझसे मल्टीपल पार्टनर्स के बारे में पूछते हैं तो भई ये वीडियो गेम नहीं है जिंदगी है।'

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर का वर्कफ्रंट

अर्जुन कपूर के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में फिल्म एक विलेन रिटर्न्स में देखा गया था। हालांकि फिल्म को मिला-जुला रिस्पॉन्स मिला। अब एक्टर जल्द ही फिल्म 'कुत्ते' में नजर आएंगे। इस फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज करेंगे। इसके अलावा अर्जुन कपूर के पास और भी कई प्रोजेक्ट्स पाइपलाइन पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+