क्या अर्जुन कपूर को है होली है नफरत? पोस्ट शेयर कर लिखा, 'जीना मुश्किल लगता है', बताया ऐसा क्या हुआ?

Arjun Kapoor Emotional Post: देशभर में 25 मार्च को होली का त्योहार मनाया जा रहा था। आम लोगों के लेकर बॉलीवुड की तमाम बड़ी हस्तियों से इस त्योहार को बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। लेकिन ये दिन सभी के लिए खास नहीं था। इस दिन 12 साल पहले बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर ने अपनी मां को खोया था।

होली के मौके पर अर्जुन कपूर ने अपनी मां मोना कपूर को याद किया। 25 मार्च को उनकी डेथ एनिवर्सरी थी। 12 साल पहले वह दुनिया को इसी दिन अलविदा कह गई थीं और अर्जुन कपूर हमेशा के लिए अकेले रह गए थे। ऐसे में एक्टर ने सोशल मीडिया पर अपनी मां के साथ एक थ्रोबैक तस्वीर शेयर की है और बताया कि वह इस दिन से कितनी नफरत करते हैं।

Arjun Kapoor

अर्जुन कपूर ने अपनी मां को याद कर एक लंबा चौड़ा पोस्ट लिखा, 'कहते हैं कि समय गुजर जाता है, नहीं ऐसा नहीं होता। 12 साल हो गए हैं और अब भी मुझे इस दिन से नफरत है। मुझे इस एहसास से नफरत है, मुझे इस बात से नफरत है कि मां के साथ मेरी तस्वीरें खत्म होती जा रही हैं...मुझे अब मॉम या मां शब्द ना कह पाने से नफरत है, मुझे अपने फोन पर मां को फ्लैश में ना देखना पसंद नहीं है।'

अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट में आगे लिखा, 'मुझे इस बात से नफरत है कि आपको हमसे दूर ले जाया गया। मेरे पास ठीक होने का दिखावा करने, आगे बढ़ते रहने, कोशिश करने और जिंदगी बनाने के अलावा कोई रास्ता नहीं है, लेकिन यह आपके बिना हमेशा अधूरा रहेगा। मैं आपके बिना हमेशा टूटा ही रहूंगा।'

अर्जुन कपूर ने अपने पोस्ट के अंत में बताया कि उन्हें हर रोज अपनी मां की बहुत याद आती है। एक्टर ने लिखा, 'मुझे आपकी हमेशा याद आती है कि काश आप कभी ना जाती। चीजें अलग होगी, मैं अलग होता, शायद मैं बहुत ज्यादा हंसता और आप जहां भी हैं हमेशा ही हंसते रहना मां, क्योंकि आपके बिना मेरे लिए मुस्कुराना या यहां तक की जीना हमेशा मुश्किल होता है।' एक्टर के इस पोस्ट पर तमाम बॉलीवुड सितारों ने कमेंट किया। वहीं परिणीति चोपड़ा ने लिखा, 'मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं'। फिलहाल उनका ये पोस्ट सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+