अर्जुन कपूर ने ब्रेकअप किया कंफर्म तो मलाइका अरोड़ा ने लिखी ऐसी बात, जानें कैसा है एक्ट्रेस का हाल
Malaika Arora Post: बॉलीवुड की फेमस डांसिंग क्वीन मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर इस समय सुर्खियों में छाए हुए हैं। खबर है कि दोनों का ब्रेकअप हो गया है। अर्जुन कपूर ने खुद सबके सामने इस बात को कंफर्म किया है और लोगों को बताया है कि वह फिलहाल सिंगल हैं।
अर्जुन कपूर ने खुद को बताया सिंगल
अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप की अफवाहें बीते कुछ महीनों से छाई हुई थीं। लेकिन दोनों इस मामले पर चु्प्पी साधे हुए थे। इसी बीच अर्जुन कपूर अपनी अपकमिंग फिल्म 'सिंघम अगेन' के प्रमोशन के लिए एक इवेंट में पहुंचे थे जहां उन्होंने सबके सामने खुद को सिंगल बताया।

अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का ब्रेकअप
ऐसे में ये साफ हो गया है कि अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा का रिश्ता अब खत्म हो चुका है। आपको बता दें कि दोनों करीब 6 साल तक रिलेशनशिप में थे। कई रिपोर्ट्स में तो ये दावा भी किया गया है कि दोनों लिव इन में रहते थे। वहीं अर्जुन कपूर के खुद को सिंगल कहे जाने के बाद अब मलाइका अरोड़ा ने सोशल मीडिया पर एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है।
मलाइका से 11 साल छोटे थे अर्जुन
मलाइका अरोड़ा ने अरबाज खान से अलग होने के बाद अर्जुन कपूर को अपने पार्टनर के तौर पर चुना था। आपको बता दें कि अर्जुन कपूर एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से 11 साल छोटे हैं। अर्जुन कपूर के रिलेशनशिप स्टेटस पर बयान के बाद मलाइका अरोड़ा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा है- पलभर के लिए दिल छूना, जिंदगीभर आत्मा को छूने जैसा है।
प्यार के पलों को याद कर रही हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका अरोड़ा के इस पोस्ट को देखने के बाद ऐसा लग रहा है कि वह अपने पिछले रिश्ते के प्यार के पलों को याद करके उसे दार्शनिक अंदाज में बयां कर रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी इस पोस्ट में 'गुड मॉर्निंग' भी लिखा है।
शादी के बारे में बात नहीं करते थे अर्जुन
पिछले साल करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में पहुंचे अर्जुन कपूर से जब मलाइका से शादी करने पर सवाल किया गया था तो एक्टर ने कहा था कि ये सही समय नहीं है इन सब के बारे में अकेले बात करना। अर्जुन ने कहा था कि वो जब मलाइका के साथ आएंगे तो ही इस पर कोई बात करना पसंद करेंगे। हालांकि वनइंडिया हिंदी अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के ब्रेकअप होने के किसी भी कारण की पुख्ता तौर पर पुष्टि नहीं करता है।












Click it and Unblock the Notifications