हो गई तेजस्वी प्रकाश और करण कुंद्रा की सगाई! फोटो पर कमेंट कर एक्टर ने लिखा, 'बेबी तुमने तो मेरे...'
टीवी एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश ने सोशल मीडिया पर रिंग फ्लॉन्ट करते हुए तस्वीरें शेयर की हैं। जिसे देख ये अंदाजा लगाया जा रहा है कि एक्ट्रेस ने अपने ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा से सगाई कर ली है।
मुंबई, 10 सितंबर: टीवी शो नागिन की फेमस एक्ट्रेस तेजस्वी प्रकाश बिग बॉस 15 से करण कुंद्रा को डेट कर रही हैं। सोशल मीडिया पर अक्सर दोनों अपने प्यार का इजहार करने से पीछे नहीं हटते। आए दिन दोनों की रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। इस बीच तेजस्वी प्रकाश की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है। जिसके बाद तेजस्वी और उनके ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा की सगाई होने के कयास लगाए जा रहे हैं।

तेजस्वी प्रकाश ने फ्लॉन्ट की डायमंड रिंग
तेजस्वी प्रकाश ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर डायमंड रिंग पहने दो तस्वीरें शेयर की हैं। एक्ट्रेस इन तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रही हैं। वहीं दूसरे हाथ में एक्ट्रेस ने फूलों का गुलदस्ता पकड़ा हुआ है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने व्हाइट कलर की ऑफ शोल्डर ड्रेस पहनी हुई है। जिसे उन्होंने सटल मेकअप से कंप्लीट किया हुआ है।
क्या करण कुंद्रा के साथ गुपचुप कर ली सगाई?
इस फोटो को शेयर करते हुए तेजस्वी प्रकाश ने ऐसा कैप्शन लिखा है कि जिसे देख फैंस ये अंदाजा लगा रहे हैं कि करण कुंद्रा के साथ उन्होंने गुपचुप तरीके से सगाई कर ली है। तेजस्वी प्रकाश ने तस्वीर शेयर कर कैप्शन पर लिखा, 'बिग डे'। इसके साथ ही रिंग वाला आइकन शेयर किया।

फोटो पर करण कुंद्रा ने किया ऐसा कमेंट
अब इन तस्वीरों के वायरल होने के तुरंत बाद फैंस से लेकर सभी सेलेब्स के रिएक्शन सामने आने लगे और वह एक्ट्रेस को बधाई देने लगे। एक्टर अर्जुन बिजलानी ने कमेंट में लिखा है 'खुश रह', वहीं महक चहल ने लिखा, 'बधाई हो लड़की। मैं तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। तुम पर भगवान का आशीर्वाद बना रहे।' ऐसे में एक्ट्रेस के ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा ने भी अपना रिएक्शन दिया। करण ने कमेंट सेक्शन में लिखा, 'बेब तुमने मेरा व्हाट्सऐप तोड़ दिया।' इसके साथ ही उन्होंने हैशटैग ऐड '#ad' भी लिखा है।

क्या है इस तस्वीर की सच्चाई?
दरअसल आपको बता दें कि, तेजस्वी प्रकाश की करण कुंद्रा के साथ कोई सगाई नहीं हुई। बल्कि उन्होंने ये फोटोशूट एक ऐड के लिए कराया है जिसका खुलासा उन्होंने नीचे दिए कैप्शन पर किया है। अब इस कैप्शन को फैंस की कंफ्यूजन दूर हो जाएगी।

क्या जल्द शादी करने वाले हैं करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश ?
आपको बता दें कि, 'बिग बॉस 15' के दौरान करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश एक-दूसरे के करीब आए थे। शो के दौरान ही करण कुंद्रा ने एक्ट्रेस को अपने दिल की बात कही थी जिसके बाद से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। इस क्यूट को देख फैंस अक्सर अपनी खुशी जाहिर करते हैं। अब फैंस को इंतजार है कि दोनों कब शादी करेंगे। हालांकि अभी तक दोनों की तरफ से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया गया है।












Click it and Unblock the Notifications