अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी का चल रहा है अफेयर? सोशल मीडिया से मिला ये हिंट

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या और सिद्धांत चतुर्वेदी का चल रहा है अफेयर? सोशल मीडिया से मिला ये हिंट

मुंबई, 22 अप्रैल: बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी के अफेयर की चर्चा सोशल मीडिया पर हो रही है। नव्या नवेली नंदा ने कई मौकों पर ये साफ किया है कि वह बॉलीवुड में एंट्री नहीं करने वाली हैं। लेकिन इसके बावजूद नव्या बॉलीवुड टाउन में सबसे लोकप्रिय स्टार किड्स में से एक हैं। अपनी पेशेवर उपलब्धियों से लेकर अपनी सोशल मीडिया गतिविधियों और सार्वजनिक प्रदर्शनों को लेकर वह हमेशा चर्चा में रही हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर ये अफवाह है कि नव्या नवेली नंदा गली बॉय फेम अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी को डेट कर रही हैं।

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला नव्या और सिद्धांत के रिश्ते का हिंट!

सोशल मीडिया पोस्ट से मिला नव्या और सिद्धांत के रिश्ते का हिंट!

कथित तौर पर ये दावा किया जा रहा है कि नव्या नवेली नंदा और बॉलीवुड एक्टर सिद्धांत चतुर्वेदी एक-दूसरे के साथ रिलेशनशिप में हैं। हालांकि इन दोनों ने अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं। वहीं उनके सोशल मीडिया पोस्ट इन अफवाहों को हवा दे रहे हैं। नव्या और सिद्धांत दोनों ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जो वायरल हो गई है। दोनों ने अपनी सिंगल तस्वीरें पोस्ट की हैं, लेकिन ये फोटोज एक ही जगह पर ली गई हैं। फोटा का बैकग्राउंट एक सा है।

नव्या और सिद्धांत ने कुछ घंटों के अंतर पर शेयर किए फोटो

नव्या और सिद्धांत ने कुछ घंटों के अंतर पर शेयर किए फोटो

इंस्टाग्राम पर नव्या और सिद्धांत की लेटेस्ट तस्वीरों के अनुसार, ऐसा लग रहा है कि दोनों लवबर्ड्स एक साथ घूमने गए हैं। अमिताभ बच्चन की पोती ने एक हिल स्टेशन से अपनी एक तस्वीर शेयर की है। जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा है, ''चांद ने ये फोटो खींची है।'' इसके कुछ घंटों बाद ही सिद्धांत ने एक वीडियो शेयर किया, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, "अपना मन और मून दोनो क्लियर है।'' उनकी तस्वीरों का बैकग्राउंड और नव्या के कैप्शन पढ़, फैंस ये कमेंट कर रहे हैं कि दोनों एक साथ वेकेशन एन्जॉय कर रहे हैं।

सिद्धांत के वीडियो पर दिल वाला इमोजी, नव्या ने बनाया था

सिद्धांत के वीडियो पर दिल वाला इमोजी, नव्या ने बनाया था

इंटरनेट पर हलचल मची हुई है कि उनके कथित प्रेमी सिद्धांत चतुर्वेदी ने भी उसी स्थान से पोस्ट किया है। लगभग उसी समय, सिद्धांत ने ऋषिकेश में अपने कारनामों का एक वीडियो असेंबल साझा किया, जिसमें बाइक की सवारी, रॉक क्लाइम्बिंग और नव्या के समान छत पर चिल करना शामिल है। नव्या ने हाल ही में उसी पहाड़ी स्थान से सिद्धांत की हालिया पोस्ट के कमेंट सेक्शन में एक दिल का इमोजी भी कमेंट किया था।

फैंस बोले- हम जानते हैं कि आप दोनों डेटिंग कर रहे हैं

फैंस बोले- हम जानते हैं कि आप दोनों डेटिंग कर रहे हैं

नव्या के कमेंट करते ही फैंस ने अपने रिएक्शन देने शुरू कप दिए। एक यूजर ने लिखा, "हम जानते हैं कि आप दोनों डेटिंग कर रहे हैं।" एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "हां, वे डेटिंग कर रहे हैं!" वहीं कई लोगों ने सोशल मीडिया पर कमेंट किया है कि दोनों एक-साथ घूमने भी गए थे। एक ने लिखा, प्यार कितना भी छिपाओ, ये छिपता नहीं है।

नव्या के अफेयर की चर्चा जावेद जाफरी के बेटे के साथ भी थी

नव्या के अफेयर की चर्चा जावेद जाफरी के बेटे के साथ भी थी

नव्या नवेली नंदा के अफेयर की चर्चा पहले जावेद जाफरी के बेटे मिजान के साथ भी हो रही थी। मिजान को एक बार बच्चन परिवार के घर, जलसा में देखा गया था। कई इंटरव्यू में नव्या के साथ उनके संबंधों के बारे में भी पूछा गया था। मिजान ने मुंबई मिरर को बताया था, ''हम एक ही फ्रेंड सर्कल से हैं, वह मेरी बहन की बेस्टी है और बहुत अच्छी फ्रेंड है। मैं किसी के साथ रिश्ते में नहीं हूं।''

फिल्मों में काम नहीं करेंगी नव्या

फिल्मों में काम नहीं करेंगी नव्या

नव्या ने हाल ही में घोषणा की कि वह फिल्म उद्योग में अपना करियर नहीं बनाने जा रही है। नव्या अपने पिता निखिल नंदा के व्यवसाय, एस्कॉर्ट्स में शामिल होने की तैयारी कर रही हैं। वहीं सिद्धांत ज़ोया अख्तर की गली बॉय से फेमस हुए हैं। वह हाल ही में शकुन बत्रा की फिल्म गहराईयों में लीड एक्टर थे। वह अगली बार कैटरीना कैफ और ईशान खट्टर के साथ फोन भूत में दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+