Arbaaz Khan ने पत्नी शूरा खान का सरेआम खाया झूठा खाना, इस तरह लुटाया प्यार, फैंस बोले-'पैसा हो तो...'

Arbaaz Khan Wife Shura Khan: बॉलीवुड एक्टर और निर्देशक अरबाज खान अक्सर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं। मलाइका अरोड़ा से तलाक के बाद उन्होंने पिछले साल शूरा खान से शादी कर ली। दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आते हैं। वहीं कपल अक्सर पैपराजी का भी ध्यान खींचते हैं।

अब बीती रात अरबाज खान और शूरा खान ने रमजान के पाक महीने में इफ्तार पार्टी की। इस दौरान दोनों पकवान का लुत्फ लेते हुए नजर आए। वहीं लेडी लव ने अपने पति पर खूब प्यार लुटाया। इन सबके बीच अरबाज खान ने शूरा खान का झूठा खाना खाया। कपल का ये क्यूट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Arbaaz Khan

इफ्तार पार्टी के दौरान अरबाज और शूरा एक दूसरे पर प्यार लुटाते हुए नजर आए। वायरल हो रही वीडियो में देखा जा सकता है कि शूरा प्यार से अरबाज का मुंह साफ करती हुई नजर आईं। इसके बाद अरबाज खान ने प्यार से अपनी पत्नी को खाना खिलाया और फिर वह उस पीस को खुद खा लेते हैं। कपल का ये वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है। दोनों की कैमिस्ट्री देख फैंस जमकर तारीफ कर रहे हैं। हालांकि कुछ ने कपल को बुरी ट्रोल भी किया।

वीडियो पर लगातार फैंस तरह-तरह के रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, बेटी अपने पिता की कितनी केयर करती है। एक ने लिखा, पैसे के लिए कोई कुछ भी कर सकता है। वहीं एक ने लिखा, 'बस यही फर्क हे मलाइका और शूरा में।' एक ने लिखा, 'भाई मलाइका में क्या कमी रह गई थी।' वहीं कुछ फैंस ने शूरा की जमकर तारीफ भी की।

बता दें कि, अरबाज खान का साल 2017 में मलाइका अरोड़ा से तलाक हुआ था। जिसके बाद वह जॉर्जिया एंड्रियानी को डेट कर रहे थे। दोनों का 4 साल तक रिश्ता चला। इसके बाद उनकी लाइफ में शूरा खान आई। जो कि पेशे से मेकअप आर्टिस्ट हैं। दोनों ने शादी से पहले अपने रिश्ते को छुपाकर रखा था। अरबाज ने अचानक उनसे शादी कर फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+