20 साल छोटी गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी से अरबाज खान का ब्रेकअप, क्या मलाइका अरोड़ा के चलते टूटा रिश्ता?
Arbaaz Khan and Giorgia Andriani Break Up: बॉलीवुड एक्टर और डायरेक्टर अरबाज खान और उनकी गर्लफ्रेंड मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर अब चुप्पी तोड़ी है। एक इंटरव्यू में जॉर्जिया एंड्रियानी ने बताया कि अरबाज खान ने अपनी एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा के चलते ही उनसे ब्रेकअप कर लिया है। जॉर्जिया ने शेयर किया है कि मलाइका अरोड़ा के साथ अरबाज खान का कुछ खास रिश्ता है, हो सकता है जिसके चलते ही एक्टर ने उनके साथ ब्रेकअप किया हो लेकिन ये कोई बड़ा कारण नहीं है।
जॉर्जिया एंड्रियानी और अरबाज खान का ब्रेकअप
जॉर्जिया एंड्रियानी ने अरबाज खान के साथ अपने रिश्ते को लेकर बताया- इस समय, हम बहुत अच्छे दोस्त हैं, हम हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहेंगे। लेकिन एक समय था जब हम दोनों के बीच दोस्ती से बढ़कर रिश्ता था। उन्होंने आगे कहा- हम हमेशा बहुत करीब रहे हैं। हमेशा बहुत अच्छे दोस्त रहे हैं। साथ में मौज-मस्ती की थी। मुझे लगता है कि ये भी एक कारण था कि दोस्त बनना मुश्किल था। मुझे लगता है कि शुरू से ही हम दोनों जानते थे कि ये हमेशा के लिए नहीं रहेगा। लेकिन हममें से किसी में भी इसे मानने का साहस नहीं था।

जॉर्जिया ने बताया अरबाज से ब्रेकअप का कारण
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा के रिश्ते के बारे में बात करते हुए जॉर्जिया ने पिंकविला से कहा- मलाइका अरोड़ा के चलते हमारे बॉन्ड पर कोई असर नहीं पड़ा। अरबाज का मलाइका के साथ जो रिश्ता था, वह मेरे रिश्ते के आड़े नहीं आया। वो पहले ही खत्म हो चुका है। आधिकारिक तौर पर उनका तलाक डेढ़ साल पहले ही हो चुका है। हालांकि अरबाज आज भी मलाइका के साथ एक खास रिश्ता शेयर करते हैं।
अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा का तलाक
जॉर्जिया ने कहा- मैंने और अरबाज ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। मेरे मन में अरबाज के लिए हमेशा भावनाएं रहेंगी। आपको बता दें कि अरबाज खान की पहली शादी एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा से हुई थी। वहीं मलाइका अरोड़ा इन दिनों बॉलीवुड एक्टर अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। अरबाज और मलाइका साल 2017 में अलग हो गए थे जिसके बाद अरबाज को अक्सर मॉडल और डांसर जॉर्जिया एंड्रियानी के साथ अलग-अलग जगहों पर देखा जाने लगा था। वहीं अरबाज खान और उनकी एक्स पत्नी मलाइका अरोड़ा एकसाथ मिलकर अपने बेटे अरहान खान की परवरिश भी कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications