56 साल की उम्र में फिर पापा बनेंगे अरबाज खान? पत्नी संग इस हाल में दिखे एक्टर, सामने आया Video
Sshura Khan Pregnancy Rumours: सलमान खान के छोटे भाई अरबाज खान अकसर सुर्खियों में रहते हैं। अपनी दूसरी शादी के बाद से एक्टर चर्चा में बने हुए हैं। अक्सर उन्हें शूरा के साथ स्पॉट किया जाता है। अब हाल ही में अरबाज और उनकी नई नवेली दुल्हन अस्पताल के बाहर नजर आए। जिसके बाद से कयास लगने लगे कि दोनों पेरेंट्स बनने वाले हैं।
2 जुलाई को अरबाज खान और उनकी पत्नी शूरा मैटरनिटी क्लीनिक के बाहर दिखे। दोनों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। क्लिप में अरबाज खान ग्री टीशर्ट और ब्लू जींस पहने दिख रहे हैं। वहीं शूरा ने डेनिम शॉर्ट्स के साथ क्रॉप टॉप और ओपन शर्ट पहनी हुई थी।

कपल को देखते ही पैपराजी ने उन्हें अपने कैमरे में स्पॉट कर लिया। वहीं एक पैपाराजी ने अरबाज खान से पूछा कि क्या कोई गुड न्यूज है? इतने में वे चुप हो गए। अरबाज खान ने इस सवाल के जवाब में कुछ भी नहीं कहा। हालांकि, शूरा ने पैप्स के सवाल पर शर्माते हुए अपनी कार में बैठकर चुपचाप उन्हें इग्नोर करने का फैसला लिया।
बताते चलें कि इससे पहले शूरा खान का एक और क्लिप सामने आया था, जिसमें वे पति अरबाज खान से मिलने के लिए एयरपोर्ट की तरफ दौड़ती दिखीं। अचानक शूरा काफी तेज दौड़ने लगीं, जिसके बाद पैपराजी ने भी चिंता जाहिर की कि अचानक से क्या हो गया। इसके बाद शूरा खान अरबाज के साथ वापस आईं और कपल ने पैपराजी को पोज भी दिये।
बताते चलें कि अरबाज खान और शूरा खान को फैंस साथ में काफी पसंद करते हैं। कपल अकसर साथ में स्पॉट होता है। शूरा खान इससे पहले रवीना टंडन की मेकअप आर्टिस्ट थीं। साल 2023 के 24 दिसंबर को कपल ने अर्पिता खान शर्मा के घर पर एक इंटीमेट सेरेमनी में शादी की थी। दोनों की शादी के बाद मलाइका अरोड़ा भी खूब सुर्खियों में आ गई थीं।
हर कोई मलाइका अरोड़ा के बारे में बात कर रहा था। हालांकि मलाइका ने इस बारे में कुछ भी नहीं कहा। मलाइका और अरबाज का बेटा भी पिता की शादी में शामिल हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications