एआर रहमान ने बेटी खतीजा के मैरिज रिसेप्शन का वीडियो किया शेयर, फैंस बोले इसे कहते हैं सादगी...
मुंबई, 07 मई: देश के मशहूर संगीतकार एआर रहमान की बेटी खतीजा एक दिन पहले रियासदीन रियान के साथ शादी के बंधन बंध गई। बता दें 6 मई को एआर रहमान ने अपनी बेटी की शादी की फोटो शेयर करके ये जानकारी दी थी। वहीं शादी के एक दिन बाद एआर रहमान ने अपनी बेटी खजीता रहमान ऑडियो इंजीनियर रियासदीन रियान के वेडिंग रिसेप्शन का एक वीडियो शेयर किया है।

12 मिनट का एक लंबा वीडियो साझा किया
चेन्नई में न्यूली कपल के लिए एक रिसेप्शन भी रखा गया था और एआर रहमान ने इसी समारोह से एक वीडियो भी पोस्ट किया था। संगीतकार ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर समारोह से 12 मिनट का एक लंबा वीडियो साझा किया, और इसके कैप्शन लिखा , "खतीजा और रियाज का स्वागत।

इस आउटफिट में खतीजा आई नजर
इस मौके पर खतीजा ने मैरून और ग्रे एथनिक आउटफिट पहना था, जबकि उनके पति ने नीले रंग की शेरवानी पहनी थी। वीडियो में उन्हें मंच पर अपने मेहमानों के साथ तस्वीरें खिंचवाते हुए और कार्यक्रम स्थल की झलकियों के साथ दिखाया गया है। वीडियो के अंत में डांसर्स के एक ग्रुप को शास्त्रीय प्रदर्शन देते हुए देखा जा सकता है।

वीडियो देख फैंस कर रहे तारीफ
वीडियो पर कमेंट करते हुए फैंस ने इस जोड़े को शादी की बधाई दी। एक यूजर ने लिखा था "माशाअल्लाह क्या परवरिश है..इसे कहते हैं सादगी... नो शो ऑफ नो एटीट्यूड," जबकि दूसरे ने लिखा, "प्यार फिजाओं में है! भगवान नए जोड़े को आशीर्वाद दें!!!"

हमान की दिवंगत मां की तस्वीर भी लगाई गई थी
रहमान ने अपनी बेटी के लिए एक नोट लिखा था क्योंकि उन्होंने गुरुवार को शादी समारोह से एक पारिवारिक तस्वीर साझा की थी। तस्वीर में दूल्हा और दुल्हन को सफेद शादी के पहनावे में दिखाया गया है। तस्वीर में रहमान के अलावा उनकी बड़ी बेटी रहीमा, पत्नी सायरा बानो और बेटा अमीन शामिल हैं। बैठने की जगह के पास रहमान की दिवंगत मां की तस्वीर भी लगाई गई थी।
{doument1}












Click it and Unblock the Notifications