एआर रहमान को सता रही है किस बात की चिंता, चीन के स्कूल का हाल देख हुए परेशान
AR Rahman On Artificial Intelligence: म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने एआई टेक्नोलॉजी को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

AR Rahman On Artificial Intelligence: ऑस्कर विजयी सिंगर और म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म द केरल स्टोरी को लेकर अपना रिएक्शन दिया था। दरअसल उन्होंने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें देखा जा रहा था कि केरल के एक मस्जिद में एक कपल की हिंदू रीति-रिवाजों से शादी हो रही थी। अब हाल ही में एआर रहमान ने कंप्यूटर साइंस की उभरती हुई टेक्नोलॉजी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर अपनी चिंता जताई है।
एआई ने बढ़ाई एआर रहमान की चिंता
म्यूजिक कंपोजर एआर रहमान ने एआई टेक्नोलॉजी को लेकर एक ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। उनके इस पोस्ट को देखने के बाद फैंस भी उनकी बातों पर अपनी सहमती जता रहे हैं। एआर रहमान ने नई आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस सर्विसेज की होड़ को लेकर चिंता जाहिर की है। उन्होंने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जो मूल रूप से 'द वॉल स्ट्रीट जर्नल' द्वारा बनाया गया था। इस वीडियो में दिखाया गया है कि कैसे चीन के स्कूल, स्टूडेंट्स और उनकी परफॉर्मेंस को ट्रैक करने के लिए एआई की तकनीक का इस्तेमाल कर रहे हैं।
एआई हेडबैंड कर रहा है स्टूडेंट्स के दिमाग की जांच
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कूल के स्टूडेंट्स को एआई हेडबैंड पहने हुए दिखाया गया है, जो ये माप सकता है कि कौन सा स्टूडेंट सबसे अच्छा परफॉर्म कर रहा है। वीडियो में दिखाया गया है कि हेडबैंड की मदद से स्टूडेंट्स के दिमाग के फोकस पावर को को डॉक्युमेंट की तरह बनाकर उस डेटा को रिपोर्ट में बदला जा सकता है।
बच्चों की परफॉर्म रिपोर्ट करता है तैयार
इसके बाद एआई की मदद से ही इस रिपोर्ट को पैरेंट्स और टीचर्स के साथ शेयर भी किया जा सकता है। वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, ये हेडवियर ब्रेन के न्यूरॉन्स के इलेक्ट्रिक सिग्नल्स को मापता है और एल्गोरिदम का इस्तेमाल करके स्टूडेंट्स के अटेंशन स्कोर में ट्रांसलेट करता है।
रोबोट्स बच्चों को पढ़ाते हैं
इस वीडियो में ये भी दिखाया गया है कि चीन के स्कूल में रोबोट अटेंडेंस लेते हैं, बच्चों रो पढ़ाते हैं और बच्चों के बिहेवियर का एनालिसिस भी करते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं, स्टूडेंट्स ऐसी यूनिफॉर्म पहनते हैं, जिसमें ऐसी चिप्स लगी होती हैं, जो उनकी लोकेशन का भी पता लगा सकते हैं।
एआर रहमान ने किया ट्वीट
इस वीडियो को देखने के बाद एआर रहमान ने ट्विटर पर इसके बारे में लिखा है- मुझे नई पीढ़ी पर दया आती है... क्या वह एक ही समय में वरदान प्राप्त और श्रापित हो गए हैं। ये तो सिर्फ वक्त ही बताएगा। #ethicaluseoftechnology #ethicaluseofpower #ai #messingwithnature।' आपको बता दें कि एआर रहमान के इस पोस्ट पर लोग जमकर कमेंट्स कर रेह हैं।












Click it and Unblock the Notifications