एआर रहमान की बेटी खतीजा का ऑडियो इंजीनियर से हुआ निकाह
चेन्नई, 06 मई। दिग्गज म्युजिक डायरेक्टर एआर रहमान की बेटी खतीजा रहमान का गुरुवार को निकाह हो गया है। बेटी के निकाह की तस्वीर खुद एआर रहमान ने सोशल मीडिया पर शेयर की है। खतीजा का निकाह रियासदीन शेख मोहम्मद से हुआ है। इंस्टाग्राम पर शादी की तस्वीर शेयर करके एआर रहमान ने लिखा, अल्लाह नवदंपति को आशीर्वाद दे, आप सभी लोगों की शुभकामनाओं और प्यार का पहले से ही मैं शुक्रिया अदा करता हूं। रहमान ने जो तस्वीर शेयर की है उसमे रहमान की पत्नी सायरा बानू, उनके बच्चे आमीन और रहीमा भी नजर आ रहे हैं। एआर रहमान की मां की तस्वीर को भी इस फोटो में देखा जा सकता है।

जन्मदिन के मौके पर हुई थी सगाई
एआर रहमान की बेटी खतीजा ने इंस्टाग्राम पर अपनी सगाई की जानकारी दी थी। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके लिखा था, 2 जनवरी 2022 में रियादसेन शेख मोहम्मद से सगाई हुई। खतीजा की सगाई उनके जन्मदिन के मौके पर हुई है। उन्होंने सगाई की तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया था। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, अल्लाह की दुआओं से मैं इस बात का खुशी से इजहार करती हूं कि मेरी रियासदीन शेख मोहम्मद से सगाई हो गई है, जोकि उभरते हुए बिजनेसमैन हैं, विजकिड ऑडियो इंजीनियर हैं। सगाई 29 दिसंबर को हुई है, जिस दिन मेरा जन्मदिन भी होता है, इसमे परिवार के करीबी रिश्तेदार और दोस्त शामिल हुए।

खतीजा ने भी शेयर की तस्वीर
शादी की जो तस्वीर सामने आई है उसमे देखा जा सकता है कि खतीजा ने हल्के सफेद रंग की ड्रस पहन रखी है। उन्होंने चेहरे पर मास्क लगा रखा है। जबकि उनके पति क्रीम कलर की शेरवानी पहन रखी है। खुद खतीजा ने भी तस्वीर को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए लिखा, मेरी जिंदगी का सबसे बेशकीमती दिन, मेरे आदमी से मेरी शादी। खतीजा की इस तस्वीर पर लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं।

2020 में आई थीं चर्चा में
बता दें कि 2020 में खतीजा उस वक्त चर्चा में आई थीं जब लेखिका तस्लीमा नसरीन ने कहा था कि बुर्का दमघोटू है। लेकिन खतीजा ने इसपर बेहद गंभीर तरीके से प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा यह मेरी पसंद है और इसे मैंने चुना है, मैं जो पहनना चाहती हूं वो पहनती हूं। खतीजा की शादी की तस्वीर सामने आने के बाद लोग उन्हें बधाई दे रहे हैं। बड़ी संख्या में सोशल मीडिया पर लोग नवदंपति को शादी की बधाईयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा इस स्वीट कपल को ढेर सारी बधाई।












Click it and Unblock the Notifications