AP Dhillon का धमाका, 8 शहरों में करेंगे ऐसा इंडिया टूर, क्या है शेड्यूल? VVIP टिकट की कीमत उड़ाएंगी होश
AP Dhillon Mumbai Concert: पंजाबी म्यूजिक वर्ल्ड के चार्टबस्टर सिंगर एपी ढिल्लों आज किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। 'ब्राउन मुंडे' जैसे सुपरहिट ट्रैक से युवाओं के दिलों पर राज करने वाले एपी ढिल्लों अब अपने फैंस को लाइव म्यूजिक का सबसे बड़ा अनुभव देने जा रहे हैं।
एपी ढिल्लों के म्यूजिकल इंडिया टूर का ऐलान
एपी ढिल्लों ने अपने तीसरे भारत दौरे (India Tour) का ऐलान कर दिया है, जिसमें वह देशभर के 8 बड़े शहरों में परफॉर्म करेंगे। जानकारी के अनुसार एपी ढिल्लों का ये इंडिया टूर दिसंबर 2025 से शुरू होगा।

जनरल टिकट सेल 28 सितंबर 2025 से होगी शुरू
अर्ली बर्ड टिकट्स गत 26 सितंबर 2025 से वीजा कार्ड यूजर्स के लिए बुक माय शो पर उपलब्ध हैं, जबकि जनरल टिकट सेल आगामी 28 सितंबर 2025 (रविवार) दोपहर 12 बजे से शुरू होगी।
मुंबई शो के लिए कितने में बेची जा रही हैं टिकटें?
मुंबई में होने वाले शो की टिकटों की कीमत 3,200 रुपये से शुरू होती है लेकिन असली सरप्राइज है VVIP पैकेज, जिसकी कीमत 6.25 लाख रुपये है। ये पैकेज फैंस को एक अनोखा और एक्सक्लूसिव कॉन्सर्ट अनुभव देने वाला है।
VVIP पैकेज में क्या मिलेगा?
-इस हाई-एंड पैकेज के तहत 15 लोगों के लिए क्रिस्टल VVIP टेबल दी जाएगी। ये टेबल खास ऊंचे व्यूइंग प्लेटफॉर्म पर होगी, जहां से कॉन्सर्ट का शानदार नजारा लिया जा सकेगा।
-इस VVIP पैकेज में अलग एंट्री लेन, लग्जीरियस वॉशरूम, गॉरमेट फूड सर्विस, 8 प्रीमियम बॉटल्स, 24 बीयर और 24 एनर्जी ड्रिंक्स, यानी म्यूजिक के साथ-साथ मेहमानों को शानदार पार्टी ट्रीटमेंट भी मिलेगा।
कब और कहां मिलेगा एपी ढिल्लों का लाइव मैजिक?
सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए पूरे इंडिया टूर का शेड्यूल आम लोगों के लिए शेयर किया है-
5 दिसंबर 2025- अहमदाबाद
7 दिसंबर 2025- दिल्ली-एनसीआर
12 दिसंबर 2025- लुधियाना
14 दिसंबर 2025- पुणे
19 दिसंबर 2025- बेंगलुरु
21 दिसंबर 2025- कोलकाता
26 दिसंबर 2025- मुंबई
28 दिसंबर 2025- जयपुर
जयपुर के शो के साथ एपी ढिल्लों अपने इस मेगा टूर का समापन करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications