अनुष्का शेट्टी ने बर्थडे पर फैंस को दिया सरप्राइज, फिल्म 'घाटी' का पहला लुक जारी
Anushka Shetty Birthday: साउथ की फेमस एक्ट्रेस अनुष्का शेट्टी ने एसएस राजामौली की ब्लॉकबस्टर फिल्म बाहुबली में देवसेना का किरदार निभाकर लोगों के दिलों में एक अलग जगह बना ली है। लोग उनकी एक्टिंग के साथ साथ उनकी खूबसूरती के भी दीवाने हैं।
अनुष्का शेट्टी का 43वां जन्मदिन
अनुष्का शेट्टी आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही हैं। आपको बता दें कि अनुष्का शेट्टी ने इस उम्र तक भी शादी नहीं की है। हालांकि कई एक्टरों से लेकर बिजनेसैमन तक के साथ उनका नाम जुड़ा है। कई लोगों के साथ तो वह सीरियस अफेयर में थीं।

फिल्म 'घाटी' का पहला लुक किया शेयर
अनुष्का शेट्टी ने अपने जन्मदिन पर फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने अपनी अपकमिंग फिल्म 'घाटी' से अपना पहला लुक शेयर किया है। दरअसल अनुष्का शेट्टी को जन्मदिन पर बधाई देते हुए मेकर्स ने उनकी अपकमिंग फिल्म 'घाटी' का पहला लुक शेयर किया है। साथ उन्हें रानी भी बताया है।
अनुष्का शेट्टी ने फैंस को दिया सरप्राइज
आपको बता दें कि मेकर्स ने फिल्म की लीड हीरोइन अनुष्का शेट्टी को जन्मदिन की बधाई दी है। पहला लुक शेयर करते हुए पोस्ट में बताया गया है कि फिल्म 'घाटी' का एक खास वीडियो आज यानी 7 नवंबर 2024 को शाम 4 बजकर 5 मिनट पर रिलीज किया जाएगा। आपको बता दें कि अनुष्का शेट्टी की ये फिल्म तेलुगू, तमिल, हिंदी, कन्नड़ और मलयालम भाषा में रिलीज होगी।
43 साल की इस हसीना के लव अफेयर्स
आपको बता दें कि अनुष्का शेट्टी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। उन्होंने अभी तक शादी नहीं की है लेकिन उनका नाम कई सुपरस्टार्स, क्रिकेटर और बिजनेसमैन के साथ जुड़ चुका है। 43 साल की इस हसीना के लव अफेयर्स किसी मिस्ट्री से कम नहीं हैं।
120 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन
जानकारी के अनुसार अनुष्का शेट्टी की फैन फॉलोइंग काफी तगड़ी है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुश्का शेट्टी करीब 120 करोड़ रुपए की संपत्ति की मालकिन हैं। वह अपने लव अफेयर्स को लेकर सुर्खियों में छाई रहती हैं।












Click it and Unblock the Notifications