'पहले प्यार' के लिए अनुष्का शर्मा ने लिया बड़ा फैसला, अपने प्रोडक्शन हाउस से हुईं अलग

नई दिल्ली, 19 मार्च: पिछले साल जनवरी में अनुष्का शर्मा ने एक बेटी को जन्म दिया था। जिसका नाम वामिका कोहली रखा गया है। परिवार को वक्त देने और प्रोडक्शन हाउस में ज्यादा काम होने की वजह से वो एक्टिंग से लगातार दूर होती जा रही थीं। जिस वजह से अब उन्होंने एक बड़ा फैसला लिया है, जिसकी उनके फैन्स भी तारीफ कर रहे हैं।

 प्रोडक्शन हाउस से खुद को किया अलग

प्रोडक्शन हाउस से खुद को किया अलग

अनुष्का शर्मा ने शनिवार को एक बयान जारी कर घोषणा की कि वो अपनी प्रोडक्शन कंपनी 'क्लीन स्लेट फिल्म्ज' (CSF) से अब दूरी बना रही हैं। वो अब अपना पूरा समय अपने पहले प्यार एक्टिंग को देंगी। उन्होंने कहा कि एक नई मां और पेशे से एक एक्ट्रेस होने के नाते, उन्हें अपने जीवन को 'पूरी तरह से नए अंदाज में' संतुलित करना होगा, जैसा पहले कभी नहीं हुआ। उन्होंने अपने भाई और बिजनेसमैन कर्णेश शर्मा को भी श्रेय दिया क्योंकि वो ही अब इस कंपनी को आगे बढ़ाएंगे।

भाई को दिया क्रेडिट

भाई को दिया क्रेडिट

अनुष्का ने अपनी पोस्ट में लिखा कि जब मैंने अपने भाई कर्णेश के साथ क्लीन स्लेट फिल्मज की शुरुआत की, तो प्रोडक्शन के समय हम नौसिखिए थे लेकिन अंदर काम करने का जुनून था। आज जब मैं अपनी अब तक की यात्रा को देखती हूं, तो मुझे इस बात पर बहुत गर्व होता है कि हमने क्या बनाया है और हर मुश्किल को पार कर सफलता की सीढ़ियां चढ़ीं।

इस फिल्म में आएंगी नजर

इस फिल्म में आएंगी नजर

उन्होंने आगे लिखा कि एक मां और एक्ट्रेस होने के नाते, मुझे अपने जीवन को पूरी तरह से नए अंदाज में संतुलित करना होगा। इस वजह मैंने फैसला किया है कि मेरे पास जो भी समय होगा, मैं एक्टिंग को दूंगी। CSF ने मेरे विजन के साथ नैरेटिव बदल दिया कि कमर्शियल प्रोजेक्ट्स कैसा होना चाहिए। मैं उसे भविष्य के लिए शुभकामनाएं देती हूं। वहीं फिल्म की बात करें तो वो जल्द ही Chakda Xpress में नजर आएंगी। इसमें वो क्रिकेटर झूलन गोस्वामी की भूमिका निभा रही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+