अनुष्का शर्मा ने वीडियो में करवाई इंदौर की सैर, लोगों को दिखाईं वो गलियां जहां बीता था बचपन, वायरल हुआ पोस्ट

Anushka Sharma Childhood: वीडियो में अनुष्का शर्मा ने उन गलियों को दिखाया जहां से बचपन में उनका आना-जाना होता था। उन्होंने वो घर भी दिखाया है जहां वह बचपन में अपने परिवार के साथ रहती थीं।

anushka sharma

Anushka Sharma Childhood: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा पिछले कुछ दिनों से अपने पति विराट कोहली के साथ धार्मिक यात्रा का आनंद उठा रही हैं। अनुष्का शर्मा पति विराट कोहली के साथ कभी नीम करोली बाबा तो कभी वृंदावन घूमती दिखाई दे रही हैं। हाल ही में अनुष्का शर्मा और विराट कोहली उज्जैन पहुंचे थे और वहां उन्होंने महाकाल की पूजा की और भस्म आरती में हिस्सा भी लिया था। इस समय अनुष्का शर्मा अपने काम से ब्रेक लेकर बाहर घूमने में अपना समय बिता रही हैं और रिफ्रेंश फील कर रही हैं। अनुष्का ने अपने बिजी शेड्यूल से वक्त निकालकर घूमने की प्लानिंग बनाई है। यही कारण है कि वह फिलहाल अपने पति विराट कोहली के साथ सकई जगहों को एक्सपिलोर करने के लिए निकली हुई हैं। इसी कड़ी में अनुष्का शर्मा महू (इंदौर) में भी पहुंची थीं। आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा का बचपन इंदौर में ही बीता था। यहां बिताए अपने हर एक पल की यादों को ताजा करने के लिए अनुष्का शर्मा ने इंदौर घूमने का प्लान बनाया था।

अनुष्का शर्मा पहुंचीं अपने पुराने घर

जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा ने जब इंदौर के आर्मी एरिया में वही क्वार्टर देखा, जहां उन्होंने अपना बचपन बिताया था तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। वह इसी जगह पर दोस्तों के साथ खेलती थीं, पढ़ती थीं। अनुष्का शर्मा उन गलियों में भी घूमीं जहां वह अपने दोस्तें के साथ कई गेम्स खेलती थीं। अनुष्का शर्मा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इंदौर ट्रिप का एक वीडियो शेयर किया है, जो पूरी तरह से नॉस्टैलजिक है। इस वीडियो के जरिए अनुष्का ने अपनी पुरानी यादों को ताजा किया है।

अनुष्का का दिल छू लेने वाला पोस्ट

अनुष्का का दिल छू लेने वाला पोस्ट

वीडियो में अनुष्का शर्मा न सिर्फ उन गलियों को दिखाती नजर आ रही हैं, जहां से बचपन में उनका आना-जाना होता था, बल्कि वह घर भी दिखाया है जहां वह बचपन में अपने परिवार के साथ रहती थीं। वीडियो शेयर कर अनुष्का शर्मा ने लिखा है- एक बार फिर महू, मध्य प्रदेश गई थी। वो जगह, जहां बचपन में मैंने पहली बार स्विमिंग सीखी थी। जहां मेरे भाई ने मेरे साथ ट्रिक खेली कि मैं मेरे बर्थडे पर वीडियो गेम लूं, पर वो खुद उससे खेलता था।

पापा के साथ चलाया था स्कूटर

पापा के साथ चलाया था स्कूटर

अनुष्का शर्मा ने वीडियो को शेयर करते हुए आगे लिखा है- वो जगह, जहां मैंने पापा के साथ स्कूटर चलाया था। वो जगह जो हमेशा मेरे दिल में रहेगी। अनुष्का शर्मा का ये नॉस्टैलजिक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। अनुष्का शर्मा के फैंस भी इस वीडियो को देखकर काफी खुश हुए हैं।

घर के आगे खड़े होकर खिंचवाई फोटो

घर के आगे खड़े होकर खिंचवाई फोटो

आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा ने अपने इस वीडियो में घर के आगे खड़े होकर फोटो खिंचवाई है। वहीं उन्होंने अपने वीडियो में अपनी उस दोस्त का घर भी दिखाया है जिसके साथ वह बचपन में खेलने से लेकर पढ़ाई तक करती थीं। अपनी उस दोस्त के साथ अनुष्का ने अपनी जिंदगी के कई सीक्रेट्स भी शेयर किए हैं।

अयोध्या में हुआ था अनुष्का शर्मा का जन्म

अयोध्या में हुआ था अनुष्का शर्मा का जन्म

जानकारी के अनुसार अनुष्का शर्मा का जन्म अयोध्या, उत्तर प्रदेश में हुआ था। उनके पिता अजय कुमार शर्मा आर्मी में कर्नल थे। पापा के आर्मी में होने के कारण अनुष्का का पूरे परिवार देश के कई खूबसूरत शहरों और जगहों पर घूम चुका है। इन्हीं में से एक जगह थी महू (इंदौर)। हालांकि अनुष्का ने इंदौर में सबसे ज्यादा समय बिताया है और अपना बचपन जिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+