विराट कोहली से शादी करने से पहले 5 मर्दों के साथ था अनुष्का शर्मा का अफेयर, जानें कौन-कौन थे बॉयफ्रेंड्स
Anushka Sharma and Virat Kohli: भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली और उनकी पत्नी बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा इस समय लोगों के बीच चर्चा का विषय बने हुए हैं। दरअसल विराट कोहली ने गलती से एक्ट्रेस अवनीत कौर की फोटो लाइक कर दी थी जिसके बाद से सोशल मीडिया पर उनको लेकर कई तरह की बातें की जा रही हैं।
विराट कोहली को इग्नोर करती नजर आईं अनुष्का शर्मा
इसी बीच इंटरनेट पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है जिसमें ये देखा जा सकता है कि अनुष्का शर्मा अपने पति विराट कोहली को साफतौर पर इग्नोर कर रही हैं। कहा जा रहा है कि विराट कोहली को लेकर चल रहे विवाद के बाद ही अनुष्का थोड़ी नाराज नजर आ रही हैं।

अनुष्का शर्मा-राहुल वैद्य का वीडियो हुआ वायरल
दूसरी तरफ फेमस सिंगर राहुल वैद्य ने क्रिकेटर विराट कोहली और उनके फैंस को एक पोस्ट शेयर कर जोकर कह दिया था। वहीं इस घटना के बाद से विराट कोहली के फैंस राहुल वैद्य को ट्रोल करने में लगे हैं। उधर राहुल वैद्य के साथ अनुष्का शर्मा के पुराने वीडियो ने भी इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। लोग गूगल पर अनुष्का शर्मा और विराट कोहली को लेकर कई तरह की बातें सर्च कर रहे हैं।
अनुष्का शर्मा की जिंदगी में आए ये 5 मर्द
आपको बता दें कि क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी बनने से पहले बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के कई अफेयर रहे चुके हैं। अनुष्का शर्मा इस समय एक सक्सेफुल एक्ट्रेस, बिजनेसवुमेन और डायरेक्टर भी हैं। आइए आपको बताते हैं कि अनुष्का शर्मा का नाम किन किन लोगों के साथ जुड़ा था।
मॉडल जोहेब यूसुफ और अनुष्का शर्मा
-अनुष्का शर्मा अपने मॉडलिंग करियर के शुरुआती दिनों में जोहेब यूसुफ के साथ रिलेशनशिप में थीं। जोहेब यूसुफ भी मॉडल थे और वह अनुष्का शर्मा को पसंद करते थे।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात बेंगलुरु में एक फैशन शो के दौरान हुई थी। इसके बाद दोनों अपने सपनों को पूरा करने के लिए मुंबई आ गए थे।
-मुंबई पहुंचते ही अनुष्का शर्मा को शाहरुख खान के साथ फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' में काम करने का मौका मिल गया था लेकिन उनके बॉयफ्रेंड जोहेब यूसुफ को इंडस्ट्री में कोई काम नहीं मिल पा रहा था। आखिर में जोहेब बेंगलुरु वापिस लौट गए और दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
रणवीर सिंह और अनुष्का शर्मा
-अनुष्का शर्मा ने एक्टर रणवीर सिंह के साथ फिल्म 'बैंड बाजा बारात' में काम किया था। इसी फिल्म की शूटिंग के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी थीं।
-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इंटरनेशनल इंडियन फिल्म अकादमी अवॉर्ड्स 2011 के दौरान दोनों के रिश्ते में दरार आ गई थी। कहा जाता है कि इवेंट में सोनाक्षी सिन्हा और रणवीर सिंह की परफॉर्मेंस से अनुष्का असहज हो गई थीं। ऐसे में दोनों के बीच काफी बहस हो गई थी।
-वहीं एक इंटरव्यू में रणवीर सिंह ने खुद कहा था कि एक गलत फहमी की वजह से उनका एक सीरियस रिश्ता खराब हो गया था।
शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा
बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर और अनुष्का शर्मा के अफेयर की भी खूब चर्चा हुई थी। दोनों को बी-टाउन की एक पार्टी में एकसाथ देखा गया था।
-मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुष्का और शाहिद इस पार्टी में एक दूसरे के साथ लिप लॉक करते नजर आए थे। इसके बाद दोनों कई दिनों तक एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे लेकिन बाद में पर्सनल कारणों के चलते दोनों का ब्रेकअप हो गया था।
सुरैश रैना और अनुष्का शर्मा
-अनुष्का शर्मा के भाई स्टेट लेवल के क्रिकेटर रह चुके हैं और यही कारण है कि अनुष्का शर्मा को क्रिकेट जगत की कई हस्तियों के साथ देखा गया है। साल 2012 में कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि अनुष्का शर्मा ने कुछ समय के लिए भारतीय क्रिकेटर सुरेश रैना को डेट किया था।
-कहा जाता है कि सुरेश रैना और अनुष्का शर्मा की मुलाकात लंदन में हुई थी जहां एक्ट्रेस अपनी फिल्म की शूटिंग कर रही थी। वहीं सुरेश रैना भी क्रिकेट सीरीज के लिए पहुंचे हुए थे। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी कभी भी अपने अफेयर की खबरों की पुष्टि नहीं की है।
रणबीर कपूर और अनुष्का शर्मा
-बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर का नाम भी एक समय पर अनुष्का शर्मा के साथ जुड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों की मुलाकात बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर की पार्टी में हुई थी।
-उस पार्टी में अनुष्का शर्मा एक्टर रणबीर कपूर के साथ काफी कोजी हो गई थीं। दोनों एकसाथ उस पार्टी से बाहर भी निकले थे। इसके बाद दोनों को मुंबई के एक रेस्तरां में भी साथ में डिनर करते हुए देखा गया था। हालांकि बाद में दोनों के ब्रेकअप की खबर भी सामने आई थीं।
विराट कोहली और अनुष्का शर्मा
-आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की पहली मुलाकात एक विज्ञापन के शूट पर हुई थी। इसी शूट के दौरान दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया था।
-बाद में दोनों ने एक साथ कई विज्ञापनों में काम किया था। फिलहाल दोनों की शादी हो गई है और ये कपल अपने 2 बच्चों के साथ एक खुशहाल जिंदगी गुजार रहा है।












Click it and Unblock the Notifications