क्या होने वाली है Anurag Dobhal की मौत? हालत नाजुक, नहीं ले पा रहे सांस, क्या बोले डॉक्टर?
Anurag Dobhal Health Update: पॉपुलर यूट्यूबर और 'बिग बॉस 17' (Bigg Boss 17) के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल की हालत को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है। कुछ दिन पहले उनकी सेहत में सुधार की खबर आई थी और उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज भी कर दिया गया था लेकिन अब उनकी तबीयत अचानक दोबारा बिगड़ गई है।
अनुराग डोभाल की हालत नाजुक
अनुराग डोभाल के मैनेजर रोहित पांडे (Rohit Pandey) ने सोशल मीडिया के जरिए ये जानकारी दी है कि देहरादून ले जाते समय रास्ते में यूट्यूबर की तबीयत फिर खराब हो गई, जिसके बाद उन्हें दोबारा अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा है।

देहरादून ले जाते समय बिगड़ी तबीयत
-आपको बता दें कि अनुराग डोभाल की तबीयत में थोड़ा सुधार होने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी थी। परिवार और टीम उन्हें घर यानी देहरादून लेकर जा रहे थे लेकिन रास्ते में अचानक उनकी हालत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने लगी।
-इसके बाद तुरंत एम्बुलेंस के जरिए अनुराग डोभाल को नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने फिर से उनका इलाज शुरू कर दिया है। अनुराग के मैनेजर रोहित पांडे ने इंस्टा स्टोरी पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें यूट्यूबर एम्बुलेंस में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में उनके चेहरे पर ऑक्सीजन मास्क लगा हुआ है और उन्हें अस्पताल ले जाया जा रहा है।
अनुराग डोभाल को सांस लेने में हो रही है दिक्कत
-मैनेजर ने बताया कि डॉक्टरों ने पहले अनुराग डोभाल की हालत को स्थिर बताते हुए डिस्चार्ज कर दिया था लेकिन देहरादून में उनके घर ले जाने के दौरान अचानक उनकी तबीयत फिर खराब हो गई।
-मैनेजर रोहित पांडे ने सोशल मीडिया पर लिखा है- कल अनुराग भाई की हालत स्थिर होने के बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था और हम उन्हें देहरादून लेकर जा रहे थे।
-रोहित पांडे ने कहा- वहीं दुर्भाग्य से रास्ते में उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें सांस लेने में परेशानी होने लगी। अब हम उन्हें नजदीकी अस्पताल लेकर जा रहे हैं ताकि तुरंत इलाज हो सके। वह इस समय अपनी जिंदगी के लिए लड़ रहे हैं।
अनुराग ने परिवार पर लगाए थे गंभीर आरोप
-कुछ दिन पहले अनुराग डोभाल ने अपने एक व्लॉग में अपने माता-पिता और भाई-बहन पर मानसिक प्रताड़ना के आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि अगर उनके साथ कुछ भी होता है तो उसके जिम्मेदार उनके पैरेंट्स, भाई कलाम और बहन होंगी।
-हालांकि बाद में ये वीडियो अनुराग डोभाल के यूट्यूब चैनल से हटा दिया गया था। बताया गया था कि ये विवाद उनकी इंटर-कास्ट शादी को लेकर परिवार में चल रहे मतभेदों से जुड़ा था।
कार एक्सीडेंट में यूट्यूबर को आई थीं गंभीर चोटें
-इन विवादों के कुछ दिनों बाद ही अनुराग डोभाल ने इंस्टाग्राम लाइव के दौरान तेज रफ्तार कार चलाते हुए कथित तौर पर खुद को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की थी। इस दौरान उनकी कार डिवाइडर से टकरा गई थी जिससे उन्हें गंभीर चोटें आई थीं।
-इस भयानक हादसे में अनुराग डोभाल के दोनों कूल्हों की हड्डियां टूट गई हैं। यूट्यूबर के शरीर पर कई चोटें आई हैं और उनके फेफड़ों को भी काफी नुकसान पहुंचा है। बाद में डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें निमोनिया भी हो गया है जिसके कारण उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

टीवी और सोशल मीडिया सेलेब्स कर रहे सपोर्ट
सोशल मीडिया पर UK07 Rider और बाबू भैया के नाम से मशहूर अनुराग डोभाल को कई टीवी स्टार्स ने सपोर्ट किया है। उनकी तबीयत खराब होने की खबर के बाद अली गोनी, अभिषेक कुमार, मुनव्वर फारूकी और प्रिंस नरूला जैसे एक्टर्स ने फैंस से उनके जल्द ठीक होने की दुआ करने की अपील की है।
कौन हैं अनुराग डोभाल?
अनुराग डोभाल एक पॉपुलर यूट्यूबर और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर हैं। उन्हें लोग UK07 Rider के नाम से जानते हैं। उनकी लोकप्रियता में और इजाफा तब हुआ जब उन्होंने बिग बॉस 17 में हिस्सा लिया। शो के बाद भी वह लगातार अपने बयानों और निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बने रहे।












Click it and Unblock the Notifications