Anupamaa: अनुपमा को जिंदगी ने दिया तीसरा मौका, शो में आने वाला है ये बड़ा ट्विस्ट

Anupamaa Spoiler Alert 29th April: टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों एक के बाद एक नया ड्रामा देखने को मिल रहा है। इन दिनों शो में काफी तमाशा देखने को मिल रहा है। जल्द ही अनुपमा में एक नया ट्विस्ट आने वाला है। शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि आध्या और श्रुति, अनुज कपाड़ियां के घर पर जाकर रहने के लिए तैयार हो जाएगी।

अनुपमा को देख भड़क जाएगी आध्या
इसके बाद अनुपमा को अपने घर पर देखकर एक बार फिर आध्या भड़क जाएगी और अनुज से कहेगी कि ये क्यों आई हैं यहां। अनुज जवाब देने ही वाले होते हैं तभी अनुपमा बोलती हैं- मैं यहां श्रुति के लिए आई हूं क्योंकि श्रुति को मेरे हाथ का खाना बहुत पसंद है। इसलिए मैं अपने हाथों से खाना खिलाकर उन्हें जल्दी से ठीक कर दूंगी।

anupamaa

कुकिंग शो में तीसरा मौका पाकर खुशी से झूमेगी अनुपमा
इसके अलवा अनुपमा को पता चलेगा कि भारतीयों के द्वारा सोशल मीडिया पर की जा रही ट्रोलिंग के बाद सुपरस्टार शेफ के मेकर्स ने उसे कुकिंग शो में दोबारा बुलाने का फैसला किया है। वहीं जब उसे ये बात पता चलेगा कि उसे जिंदगी ने एक और मौका दिया है तो वह खुशी से झूम उठेगी। इस बीच अनुपमा अपनी खुशी को सेलिब्रेट करने का फैसला करेगी।

अनुपमा की बातें नहीं समझ पाएगा अनुज
अनुपमा खुशी से झूमते हुए अपने लिए हलवा तैयार करेगी। तभी वहां पर अनुज आ जाएगा और अपनी अनुपमा को यूं खुशी में झूमते हुए देखकर कनफ्यूज हो जाएगा क्योंकि अनुपमा तो बहुत मायूस थी, अब वह अचानक इतनी खुश क्यों है वो समझ नहीं पाएगा। इसके बाद अनुपमा उसे बताएगी कि कुछ ऐसा हुआ है जिससे मेरी पूरी जिंदगी बदल सकती है और जिंदगी ने मुझे तीसरा मौका दिया है।

शो में आएगा ये बड़ा ट्विस्ट
अनुपमा ने अनुज से कहा- इस मौके के लिए मैं पूरी तरह से तैयार हूं। हालांकि, अनुज कपाड़िया को लगेगा कि अनुपमा को जिंदगी में मिला ये तीसरा मौका असल में यशदीप के साथ होने जा रही उनकी शादी है। इसके साथ ही शो में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+