Anupamaa Spoiler Alert: दोगुनी नफरत झेलेगी अनुपमा, अपकमिंग एपिसोड में होगा ये बड़ा ट्विस्ट

Anupama Spoiler Alert: रूपाली गांगुली के मशहूर शो 'अनुपमा' के अपकमिंग एपिसोड में कहानी दिलचस्प मोड़ लेती दिखाई देने वाली है। आपने ये तो बहुत पहले ही देख लिया होगा श्रुति और आध्या की मदद करने अनुपमा अनुज कपाड़िया के घर पहुंचेगी। मगर वहां जाकर उसे किन मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा अब आपको ये बात पता लगेगी।

संडे और मंडे के एपिसोड में आप देखेंगे कि अनुपमा किसी तरह हिम्मत करके अनुज के घर पर तो पहुंच जाएगी मगर वहां जाकर वो जो कुछ देखेगी उससे वो खुद काफी शॉक्ड हो जाएगी। बताते चलें कि शो में अनुपमा देखेगी कैसे श्रुति की तबीयत बहुत ज्यादा बिगड़ जाती है।

anupamaa

अनुपमा को पता लगेगा कि आध्या के पैनिक अटैक इतने भयंकर लेवल के होते हैं और जब उसे अटैक आते हैं तो वो क्या चीजें करती है। इसके अलावा उसे अपने करियर और बाकी चीजों पर भी फोकस करना है। नए प्रोमो वीडियो में दिखाया गया है कि अनुपमा अनुज के घर चलने को राजी हो जाती है।

मुश्किल होगी अनुपमा की लड़ाई
अब अनुपमा को अपने पति को किसी दूसरी औरत के साथ देखना है और वो अपनी बेटी की नफरत का सामना भी करेगी। मगर वो फिर भी अनुज के परिवार की मदद करने पहुंच जाती है। प्रोमो वीडियो काफी वायरल हो रहा है, जिसमें दिखाया गया है कि अनुपमा को अनुज के घर पहुंचकर पता चलेगा कि आध्या बैठकर तकिए फाड़ रही है और अजीब सी हरकतें कर रही है। अनुपमा जब उसे संभालने की कोशिश करेगी तो वह उसे धक्का मारकर दूर फेंक देगी।

आध्या और श्रुति कैसे संभलेंगी अनुपमा से?
प्रोमो में दिखाया गया है कि अनुपमा कहेगी कि आध्या को पैनिक अटैक आते हैं ये तो पता था मगर उसकी हालत इतनी ज्यादा खराब हो जाती है ये अभी पता चला। देखना होगा कि अनुपमा इन हालातों को कैसे हैंडल करेगी। ऐसे में शो काफी दिलचस्प होने वाला है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+