Anupamaa: 'अनुपमा' से बाहर हुईं 'श्रुति', एक्ट्रेस ने बताई शो छोड़ने की असली वजह, जानें क्या हुई बात

Anupamaa: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर टीवी शो 'अनुपमा' इस समय टीआरपी लिस्ट में टॉप पर है। इस शो को लोग जमकर पसंद कर रहे हैं। पिछले कुछ समय से दर्शक 'अनुपमा' की जिंदगी में बहुत सारा ड्रामा देख रहे हैं। कॉकरोच की घटना के बाद अनु को अमेरिका में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा था और जब वह टीटू और डिंपी की शादी के लिए भारत आईं तो कई चीजें सुलझ गई हैं।

अनुपमा को पता चला ये बड़ा सच
अनुपमा को पता चल चुका है कि मिस्टर गुलाटी और राहुल ने ही उसकी बिरयानी में कॉकरोच मिलाया था ताकि उसकी बदनामी हो और स्पाइस एंड चटनी रेस्तरां बंद हो जाए। इसके बाद ये भी पता चल जाता है कि इस पूरी घटना के पीछ श्रुति का हाथ था।

anupamaa

श्रुति और अनुज का रिश्ता टूटा
श्रुति ने भी सुश्री स्मिथ से रेस्तरां और अनु के बारे में शिकायत करके आग में घी डालने का काम किया था। श्रुति के इस व्यवहार पर अनुज को गुस्सा आता है लेकिन श्रुति अपना बचाव करते हुए कहती है कि उसने ऐसा सिर्फ इसलिए किया क्योंकि वह अनु से गुस्सा थी। हालांकि बाद में अनुज श्रुति से अपना रिश्ता तोड़ लेता है। इसके बाद श्रुति अमेरिका के लिए रवाना हो जाती है और अनुज को भी छोड़ देती है।

सस्पेंस में छोड़ा एक्ट्रेस का रोल
अब शो में आए इस ट्रैक को देखकर सभी को लगने लगा कि सुकीर्ति खंडपाल उर्फ ​​श्रुति अब शो छोड़ रही हैं लेकिन श्रुति के किरदार को सस्पेंस में छोड़ दिया गया है जिसका मतलब है कि फैंस उन्हें वापस लौटते हुए देख सकते हैं। सुकीर्ति खंडपाल ने शो में अपने ट्रैक के खत्म होने के बारे में पिंकविला से बात की है।

टीवी सीरियल 'अनुपमा' से बाहर हुईं 'श्रुति'
सुकीर्ति खंडपाल ने कहा है- श्रुति का ट्रैक राजन शाही की अनुपमा सीरियल में खत्म हो गया है। उन्होंने अपने को-स्टार्स के साथ अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बताया। उन्होंने शेयर किया कि हर कोई उनके साथ अच्छा बर्ताव करता था है और सेट पर सभी लोग मिलजुल कर रहते हैं। हालांकि अभी भी एक्ट्रेस ने शो छोड़ने की खबर पर कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+