Anupamaa: अनु के लिए फूट-फूटकर रोएगा अनुज, अंश पर गुस्सा होगी आध्या, शो में होगा ये नया ड्रामा

Anupamaa Serial Spoiler Alert 8th June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर फेमस सीरियल अनुपमा में इन दिनों जबरदस्त ड्रामा देखने को मिल रहा है। लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो में इस समय टीटू और डिंपी की शादी समारोह दिखाया जा रहा है। वहीं अनुपमा और अनुज इस शादी में शामिल होने के लिए भारत आ गए हैं। हालांकि वनराज नहीं चाहता था कि अनुपमा इस शादी का हिस्सा बने।

अनु और अनुज के दोबारा मिलने से खुश नहीं है श्रुति
अनुपमा वनराज के न चाहने के बाद भी अपने बच्चों की खुशी में शामिल होने के लिए अमेरिका से भारत आ जाती है। शाह हाउस में शादी समारोह शुरू हो चुका है। दूसरी तरफ अनुज अभी भी अनुपमा को चाहता है, लेकिन आध्या की वजह से उससे दूर रह रहा है। वहीं श्रुति नहीं चाहती है कि अनु और अनुज दोबारा मिलें।

anupamaa

देविका सिखाएगी आध्या को मैनर्स
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि आध्या से श्रुति वहां के बारे में हर अपडेट लेती रहती है। अनु मेहंदी फंक्शन के दौरान शाह हाउस में एंट्री लेते ही अनुज की बाहों में गिर जाती है। आध्या दोनों को जाकर अलग करती है। वहीं फंक्शन में अनु और अनुज, आध्या को लेकर अच्छी बातें करते हैं। देविका भी वहां मौजूद रहती है और वो आध्या को कुछ मैनर्स सिखाने का फैसला करती है। अंश अनजाने में अनु के हाथों में मेहंदी से अनुज का नाम लिखा देता है।

अंश पर भड़क जाएगी आध्या
आध्या, अंश की इस हरकत पर उस पर काफी भड़क जाती है। अंश उससे कहता है कि उसे इस बारे में कुछ पता नहीं था। अनुपमा अपने हाथ से मेहंदी हटाने की कोशिश करती है, लेकिन वो नहीं हटता। अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि श्रुति, अनु के हाथ में अनुज के नाम की मेहंदी देखकर जल जाती है। हालांकि अनु उसे बताती है कि ये गलती से हुआ है पर श्रुति को अनु की बात पर यकीन नहीं होता।

अनुपमा के लिए फूट-फूट कर रोएगा अनुज
श्रुति अनुज और अनुपमा को एक दूसरे से दूर रखने के लिए भारत आएगी। दूसरी तरफ देविका के सामने अनु कहती है कि वो अनुज से प्यार करती है, लेकिन वो लोग कभी एक नहीं हो सकते क्योंकि अनुज, श्रुति से शादी कर रहा है। अनुज भी देविका से कहता है कि वो अनु से प्यार करता है और उसके लिए फूट-फूटकर रोने लगता है। तभी देविका दोनों को मिलाने का फैसला करती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+