Anupamaa Spoiler: राही पर लगेगा सड़ा खाना डिलीवर करने का आरोप, अनुपमा ऐसे करेगी बचाव

Anupamaa Serial Spoiler Alert 5th December: टीवी का पॉपुलर शो अनुपमा इस समय सुर्खियों में छाया हुआ है। लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। ऐसे में शो के अपकमिंग एपिसोड में कई उतार-चढ़ाव देखने को मिलेंगे। प्रेम राही को जगाने की कोशिश करेगा। राही अपनी जेब और उसमें रखा अनुज का लॉकेट देखकर काफी खुश हो जाएगी।

प्रेम के हाथ पर कट देखकर परेशान होगी राही
राही प्रेम से पूछेगी कि इस लॉकेट को किसने बचाया। प्रेम उसे बताएगा कि ये मायने नहीं रखता कि लॉकेट कैसे बचा, बस वह सुरक्षित है। वहीं राही प्रेम के हाथ पर कट देखकर परेशान हो जाएगी। वह चोट देखकर काफी घबरा जाएगी।

Anupamaa Serial Spoiler Alert

लॉकेट देखकर खुश हो जाएगी राही
राही और प्रेम कॉफी पीते हुए बातचीत करेंगे। राही पूछेगी कि क्या उसने उस आदमी को मारा, जिसने उसका लॉकेट छीना था। प्रेम मजाक में कहेगा कि वह रील लाइफ का हीरो नहीं है, बल्कि असल जिंदगी का हीरो है। राही बताएगी कि वह अनुज की आखिरी निशानी बचाने के लिए उस चोर के पीछे भागी थी।

राही और प्रेम के बीच होगा हंसी-मजाक
इसके बाद राही और प्रेम के बीच हंसी-मजाक देखने को मिलेगा। प्रेम राही से मुस्कुराते रहने के लिए कहेगा। इसी दौरान प्रेम अपने दिल की बात राही से कह देगा लेकिन राही खुद को दूर कर लेगी। दूसरी ओर, परितोष नशे की हालत में घर लौटेगा और अपने ग्राहक से वादा करेगा कि ऑर्डर समय पर डिलीवर होगा। लेकिन वह राही पर समय पर काम न करने का आरोप लगाएगा।

प्रेम और राही से माही करेगी सवाल
अगली सुबह, राही को ऑर्डर की चिंता सताने लगेगी। वहीं प्रेम उसे आराम करने के लिए कहेगा। जब राही और प्रेम घर लौटेंगे तो माही उनसे सवाल करेगी कि वो पूरी रात कहां थे। इस पर राही का ध्यान ऑर्डर की स्थिति पर चला जाएगा और उसे अंश से पता चलेगा कि ऑर्डर समय पर उठाया गया है।

अनुपमा और शाह हाउस में बढ़ेगा विवाद
वहीं अनुपमा घर लौटेगी और अंश से माफी मांगेगी क्योंकि वह उसका जन्मदिन भूल गई थी। अनुपमा बताएगी कि वह बबली की मदद के लिए द्वारका गई थी। इस बीच, जिग्ना राही पर आरोप लगाएगी कि उसने उसे बीमार पति के पास समय पर लौटने की इजाजत नहीं दी।

राही पर लगेगा सड़ा खाना डिलीवर करने का आरोप
वहीं दूसरी तरफ एक ग्राहक राही पर सड़ा हुआ खाना डिलीवर करने का आरोप लगाएगा और पुलिस बुला लेगा। परितोष भी राही को दोषी ठहराएगा लेकिन अनुपमा पुलिस से कहेगी कि कंपनी की मालकिन होने के नाते उसे गिरफ्तार किया जाए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+