Anupamaa: क्या अनुपमा की बर्बादी के पीछे इस शख्स का हाथ, अब क्या करेगा अनुज?

Anupamaa Serial Spoiler Alert 4th June: रुपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा सीरियल इन दिनों सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। लोग इस शो को खूब पसंद कर रहे हैं। शो टीआरपी लिस्ट में भी सबसे आगे है। इन दिनों सीरियल में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा अपनी सारी दिक्कतों को भूल कर भारत पहुंच गई है।

अनुज की बात सुन सकपका जाती है श्रुति
अनुपमा किसी भी कीमत पर डिंपी और टीटू की शादी मिस नहीं करना चाहती थी। वनराज उसे इस शादी में शामिल होने से मना करता है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनती है। वहीं, दूसरी ओर अनुज को गुलाटी पर शक है कि वो अनुपमा का बर्बाद करने की कोशिश कर रहा है। वो श्रुति से गुलाटी के बारे में सवाल करता है और वो सकपका जाती है।

anupamaa

अनुज को गुलाटी पर होता है शक
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, राहुल और गुलाटी को साथ में देखता है। गुलाटी उसे बताता है कि उसने अनुपमा को जॉब ऑफर किया था, लेकिन उसने उस ऑफर को रिजेक्ट कर दिया था। अनुज को गुलाटी पर शक होता है।

यशदीप को अनु को लेकर लगता है बुरा
अपकमिंग एपिसोड में देखने को मिलेगा कि यशदीप को एहसास होता है कि उसने अनुपमा के साथ बहुत बुरा बर्ताव किया है। वो भारत जाकर उससे माफी मांगने का सोचता है। साथ ही वो सच्चाई पता लगाने की कोशिश भी करेगा।

क्या गुलाटी के साथ मिली है श्रुति?
अनुज, श्रुति से गुलाटी और राहुल को लेकर अपने शक के बारे में बात करेगा। वो श्रुति से पूछेगा कि क्या वो गुलाटी को जानती है और उनके रेस्तरां में गई है। श्रुति ये सवाल सुनकर सकपका जाएगी। उसके बाद अनुज कहेगा कि उसे लगता है कि अनुपमा के बर्बादी के पीछे गुलाटी का हाथ है।

टीटू के खिलाफ प्लान बना रहा है वनराज
इसके बाद श्रुति परेशान हो जाएगी। अनुज को शक होगी कि श्रुति ने गुलाटी और राहुल की मदद ली है ताकि वो अनु को बर्बाद कर पाए। वहीं, अनु, वनराज की बातें सुन लेता है, जिसमें वो टीटू के खिलाफ प्लान बना रहा है। अनुज, आध्या को शादी में भारत आने के लिए मना लेता है, ताकि वो दोनों के बीच रिश्ते सुधार सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+