Anupamaa Spoiler: 'अनु की रसोई' का अपनी तरह चलाएगी राही, क्या देख भड़क जाएगी माही?
Anupamaa Serial Spoiler Alert 26th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। शो में खूब हंगामा हो रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि तोषू गुस्से में राही का सारा सामान फेंक देता है।
तोषू और राही में होगी बहस
वहीं किंजल तोषू को रोकने की कोशिश करती है लेकिन फिर भी वह एक नहीं सुनता है। इस दौरान राही आ जाती है और ये सब देखकर भड़क जाती है। इसके बाद दोनों में जमकर बहस होने लगती है और दोनों लड़ने लग जाते हैं।

'अनु की रसोई' का अपनी तरह चलाएगी राही
शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि राही 'अनु की रसोई' को अपने अनुसार चलाने की कोशिश करेगी और प्रॉफिट कमाने के लिए नए-नए प्लान बनाएगी। हालांकि अनुपमा उसके एक भी प्लान को नहीं मानेगी। साथ ही अनुपमा उससे बोलेगी- सिर्फ तू ही नहीं, मैं भी इस कंपनी की आधे की हिस्सेदार हूं।
परी की परेशानी दूर करेगा प्रेम
अनुपमा राही से बोलेगी- ऐसा नहीं होगा कि जो तू बोलेगी यहां पर वहीं होगा और याद रख, पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को अलग अलग रखते हैं। दूसरी तरफ, प्रेम चॉकलेट लेकर परी के पास जाएगा और उसे टेस्ट कराएगा। तभी परी काफी परेशान होगी और प्रेम उसकी परेशानी का हल निकालेगा। प्रेम परी को आउटफिट डिजाइन करने का आइडिया देगा।
तोषू को अपना प्लान बताएगी राही
वहीं राही तोषू से बात करेगी और अपने सारे प्लान के बारे में बताएगी। ये सब देखकर शाह परिवार के लोग हैरान हो जाएंगे। इस पर पाखी राही से बोलेगी- आज कौआ मोर की चाल कैसे चलने लगा है। तब राही बोलेगी- अरे पाखी दी, कौआ नहीं हंस होता है। कहावत को ठीक से बोल लिया करिए।
राही और प्रेम को देखकर भड़केगी माही
इस बीच प्रेम के आइडिया देने के बाद परी ऑरेंज कलर का ड्रेस रेडी करेगी और उसे राही को पहनाएगी। राही इस ड्रेस को जैसे ही पहन कर बाहर आएगी। वह प्रेम से टकराएगी और दोनों एक-दूसरे पर गिर जाएंगे। दोनों को इस तरह देखकर माही भड़क जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications