Anupamaa Spoiler: कॉम्पिटिशन में डिस्क्वालिफाई होगी ईशानी, आध्या की होगी फाइनल में एंट्री
Anupamaa Serial Spoiler Alert 19th November: टीवी सीरियल अनुपमा में इन दिनों खूब हंगामा देखने को मिल रहा है। बीते एपिसोड में आपने देखा होगा कि परी स्टेज पर रैंप वॉक कर रही होती है। तभी उसकी ड्रेस की जिप खुल जाती है और सभी लोग हैरान हो जाते हैं।
अनुपमा पर भड़क जाएगी किंजल
वहीं अनुपमा और राही भागकर परी को अपने बाहों में लपेट लेते हैं लेकिन किंजल भड़क जाती है। वो इसका आरोप अनुपमा और उसकी बेटी राही पर लगाती है। अब शो के अपकमिंग एपिसोड में आप देखेंगे कि परी के आउट होने के बाद सेमी फिनाले के लिए माही, आध्या, प्रेम और ईशानी पहुंचेंगे।

माही और प्रेम अच्छा परफॉर्म करेंगे
इसके बाद अगले दिन माही और प्रेम काफी अच्छा परफॉर्म करेंगे। लेकिन जैसे ही ईशानी परफॉर्म करने जाएगी, वह काफी नर्वस हो जाएगी और इसी वजह से डांस स्टेप्स भूल जाएगी। ये सब देखकर पाखी भड़क जाएगी और अपनी बेटी को खूब सुनाएगी।
ईशानी डिसक्वालीफाई हो जाएगी
इन सबके बाद राही बहुत ही शानदार डांस करेगी और माही, प्रेम, राही फिनाले राउंड के लिए आगे जाएंगे। हालांकि ईशानी डिसक्वालीफाई हो जाएगी। ऐसे में पाखी अपनी बेटी पर चिल्लाने लगेगी। तभी ईशानी भी अपना सारा गुस्सा अपनी मां पाखी पर निकाल देगी और वह पाखी पर आरोप लगाएगी कि उसके प्रेशर की वजह से ईशानी शो से बाहर हो गई।
पाखी माही को खरी खोटी सुनाने लगेगी
ये सुनकर पाखी ईशानी पर हाथ उठाएगी लेकिन माही रोक लेगी। ऐसे में पाखी माही को भी खरी खोटी सुनाने लगेगी। तब अनुपमा आकर उसे चुप कराएगी। इसके बाद अनुपमा प्रेम, माही और राही को फिनाले में जाने के लिए उनका हौसला बढ़ाएगी। राही अनुपमा को खरी-खोटी सुनाने लगेगी।












Click it and Unblock the Notifications