'अनुपमा' में दमदार एक्टिंग से जीते लाखों दिल! अचानक घर आते हुए... आखिर कैसे हुई ऋतुराज सिंह की मौत?
Rituraj Singh Passed Away: हाल ही में दंगल गर्ल सुहानी भटनागर के निधन से सनसनी मच गई। सुहानी ने मात्र 19 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुहानी के निधन की खबर से फैंस उबर भी नहीं सके और खबरे हैं कि अनुपमा में बीते कुछ दिनों से नजर आ रहे ऋतुराज सिंह का निधन हो गया है।
ऋतुराज सिंह के करीबी दोस्त अमित भेल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की। उन्होंने बताया कि ऋतुराज अब हमारे बीच नहीं रहे। आखिर कैसे इतने दमदार एक्टर और शानदार शख्सियत रखने वाले ऋतुराज ने अचानक दम तोड़ दिया, चलिये जानते हैं।

ऋतुराज सिंह की मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट को बताया जा रहा है। दोस्त ने भी जानकारी देते हुए कहा कि कार्डियक अरेस्ट से एक्टर का निधन हो गया है। कुछ समय पहले अग्नाशय के इलाज के लिए एक्टर को भर्ती कराया गया था। मगर घर लौटने पर उन्हें हार्ट संबंधी कुछ कॉम्प्लिकेशन हुए, जिसके बाद एक्टर का निधन हो गया।
बताते चलें कि ऋतुराज सिंह की उम्र 59 साल थी। ऋतुराज सिंह का करियर टीवी में काफी शानदार रहा है। एक्टर ने अपनी दमदार एक्टिंग से फैंस का दिल जीतने में कभी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने ये रिश्ता क्या कहलाता है, त्रिदेवियां और दीया और बाती हम जैसे शो में काम किया है। वे कई शानदार वेब सीरीज और फिल्मों में भी नजर आ चुके हैं।
बताते चलें कि हाल ही में सुहानी भटनागर की मौत ने भी लोगों को तगड़ा सदमा दिया था। दंगल गर्ल के अचानक निधन की खबर सुनकर फैंस को पहले तो यकीन ही नहीं हुआ कि इतनी कम उम्र में भला सुहानी कैसे दुनिया छोड़ सकती हैं। सुहानी को एक बेहद ही रेयर बीमारी थी, जो काफी कम ही लोगों को होती है।
इससे पहले उड़ान की मशहूर अभिनेत्री कविता चौधरी का भी निधन हो गया था। एक्ट्रेस की मौत की वजह हार्ट अटैक बताई गई।












Click it and Unblock the Notifications