Anupam Kher: अनुपम खेर ने सिर पर बनवा लिया टैटू फिर लोगों को दिया ये चैलेंज, वीडियो हो रहा है वायरल

Anupam Kher Tattoo: बॉलीवुड के दमदार अभिनेता अनुपम खेर एपनी एक्टिंग के शुरुआती दौर से ही बिना बालों के रहे हैं। बहुत पहले से ही अनुपम खेर के सिर पर बाल नहीं है और इसी का फायदा उठाते हुए उन्होंने बाल वाले लोगों को एक नया चैलेंज दिया है। दरअसल अनुपम खेर ने एक नया लुक अपनाया है जिसमें उन्होंने अपने गंजे सिर पर टैटू बनवा लिया है। उनका ये नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में अनुपम खेर के सिर पर टैटू नजर आ रहा है। अनुपम खेर के इस टैटू को देखकर लोग काफी हैरान हो गए हैं। हालांकि लोगों की मानें तो ये पर्मानेंट टैटू नहीं लग रहा है। अनुपम खेर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सिर पर बने टैटू वाला वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में कई मजेदार बातें लिखी हैं।

anupam kher

अनुपम खेर ने सिर पर बनवाया टैटू
अनुपम खेर ने वीडियो को शएयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- मेरा ये पोस्ट दुनिया भर में उन सभी लोगों के लिए है जो गंजे हैं। बाल वालों को बहुत गर्व है कि वो अपने बालों के साथ बहुत कुछ कर सकते है। पर क्या वो ये कर सकते है? हरगिज़ नहीं। लोग अनुपम खेर के इस टैटू वाले वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं।

लोगों ने कह दी ऐसी बात
एक सोशल मीडिया यूजर ने अनुपम खेर के टैटू वाले वीडियो पर कमेंट करते हुए कहा है- आप सुपरस्टार हैं सर, आप कुछ भी कर सकते हैं, एक कलाकार सबकुछ कर सकता है। वहीं एक् शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- कुछ भी हो, शानदार डिजाइन है, बनाने वाले ने मस्त टैटू बनाया है। एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- बाबा लगता है कोई बड़ा प्लान कर रहे हैं आप, कौन सा धमाका करने जा रहे हैं।

अनुपम खेर के अपकमिंग प्रोजेक्ट्स
अनुपम खेर आखिरी बार फिल्म 'ऊंचाई' में नजर आए थे। अब जल्द ही अनुपम खेर बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की फिल्म 'इमरजेंसी' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह 'मेट्रो इन दिनों' और 'द वैक्सीन वॉर' जैसी फिल्मों में भी दिखाई देंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+