कश्मीर फाइल्स देखने के बाद अनुपम खेर की मां दुलारी हुईं चुप, एक्‍टर ने बयां किया उनका हाल, देखें वीडियो

नई दिल्‍ली, 16 मार्च।। विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी द कश्‍मीर फाइल्‍स फिल्‍म ने लोगों को झकझोंर कर रख दिया है । इसको देखने के बाद जहां कश्‍मीरी पंडितों का जख्‍म जहां फिर ताजा हो गया है वहीं अन्‍य लोग वर्षों से दबी हुई सच्‍चाई को देखकर इसे फिल्‍म नहीं सच्‍ची घटना कह रहे हैं। वहीं इस फिल्‍म के कलाकार अनुपम खेर जिनका परिवार उन पीडि़त परिवारों में से एक है जिन्‍होंने ये दर्द झेला है उन्‍होंने अपनी मां का एक वीडियो शेयर किया है और खुलासा किया कि इस फिल्‍म को देखने के बाद उनकी मां का कितना बुरा हाल है।

अनुपम की मां ने दो बार फिल्‍म देखी और...

अनुपम की मां ने दो बार फिल्‍म देखी और...

द कश्‍मीर फाइल्स में अभिनेता अनुपम खेर ने जिस कश्‍मीरी पंडित के कैरेक्‍टर की भूमिका निभाई है उसको एक्‍टर के पिता जी का नाम दिया गया है। अनुपम खेर ने इंस्टाग्राम पोस्ट में कश्मीरी पंडितों की दुर्दशा पर विवेक अग्निहोत्री की फिल्म को चुपचाप देखते हुए अपनी मां दुलारी का एक वीडियो साझा किया। अभिनेता ने अपनी प्रतिक्रिया का खुलासा किया और कहा कि उसने दो बार फिल्म देखी और दोनों समय चुप रही और रोई।

अनुपम को क्‍यों कार्यकारी निर्माता की जिम्मेदारी दी गई

अनुपम को क्‍यों कार्यकारी निर्माता की जिम्मेदारी दी गई

अनुपम खेर ने एक वीडियो साझा किया है जिसमें फिल्म देखने के बाद अपनी मां दुलारी की प्रतिक्रिया बताई और बताया उन्‍हें फिल्‍म के कार्यकारी निर्माता की जिम्मेदारी क्यों दी गई। अनुपम ने बताया कि उनका परिवार भी उन्‍हीं कश्‍मीरी पंडितों में से एक है जो 1990 में उस नरंसहार और पलायन को झेला। उन्‍होंने बताया बचपन से इस दर्द को मैंने अपने परिवार में महसूस किया।

मां दुलारी ने बयां किया अपना ये दर्द

मां दुलारी ने बयां किया अपना ये दर्द

अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अनुपम खेर ने अपनी मां का एक वीडियो साझा किया, जो फिल्म देखते और चर्चा करती नजर आ रही है। वह एक कश्मीरी पंडित भी है और इस बारे में बात करती है कि कैसे उनके पिता को एक चिट्टी के द्वारा कश्‍मीर छोड़ने के लिए कहा गया और छोटे भाई को धमकी दी गई और उसे कश्‍मीर छोड़ने के लिए कैसे मजबूर किया गया।

च्छा किया इस फ़िल्म में तूने काम किया, ये तेरा फ़र्ज़ था!

च्छा किया इस फ़िल्म में तूने काम किया, ये तेरा फ़र्ज़ था!

कैप्शन में अभिनेता ने लिखा, "मॉम ने कल हमारे साथ The Kashmir Files देखी! वह सबसे लंबे समय तक डिस्‍टर्ब रहींऔर चुप रही। आज शाम मैं उनसे मिलने गया और उनसे फिल्म के बारे में पूछा। जैसा कि आप देखेंगे, यह उनका सबसे गंभीर वीडियो है। वह बहुत देर तक चुप रही और फिर वह यही कह सकती थी। बाद में मैंने उन्‍हें गले लगाया और जैसे ही मैं निकलने लगा उन्‍होंने कहा, ""अच्छा किया इस फ़िल्म में तूने काम किया। ये तेरा फ़र्ज़ था! दुनिया भर में रह रहे कश्मीरियों के लिए! ये कहानी सबको पता लगनी चाहिए।"

फिल्‍म ने पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं

राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अनुपम खेर और मिथुन चक्रवर्ती अभिनीत विवेक अग्निहोत्री की हालिया फिल्म 'द कश्मीर फाइल्स' को शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है। न केवल समीक्षाओं के मामले में बल्कि बॉक्स ऑफिस नंबर भी फिल्‍म ने पुराने सारे रिकार्ड तोड़ दिए हैं।

5 दिन में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली

फिल्‍म के रिलीज के बाद मंगलवार पांचवां दिन था और इतने कम समय में फिल्म ने 60 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। कंगना रनौत, यामी गौतम, अक्षय कुमार और अन्य जैसी कई हस्तियां सोशल मीडिया पर आगे आई हैं और दर्शकों से फिल्म देखने के लिए कहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+