अनुपम खेर के ऑफिस से लाखों का सामान उड़ाने वाले निकले सीरियल चोर, पुलिस ने दोनों को धरा
Anupam Kher Robbery news: बीते दिनों अभिनेता अनुपम खेर के मुंबई वाले ऑफिस में चोरी का मामला सामने आया था। अब इस मामले में अपडेट आया है, जिसमें पुलिस ने इस केस में दो लोगों माजिद शेख और मोहम्मद दलेर बहरीम खान को गिरफ्तार कर लिया है। हैरानी की बात है कि ये दोनों ही चोर सीरियल किलर हैं और शहर के अलग-अलग इलाकों में चोरी की घटनाओं को अंजाम देते हैं।
बताते चलें कि बीते दिन एक्टर अनुपम खेर के मुंबई वाले घर से चोरों ने लाखों रुपये का सामान उड़ा दिया था। उनके ऑफिस द्वारा शूट की गई फिल्म की नेगेटिव और केस उठाकर चोर रफ्फूचक्कर हो गए थे। केस की कीमत 4 लाख से भी ज्यादा की बताई जा रही थी। एक्टर ने सोशल मीडिया के जरिये अपने ऑफिस में हुई चोरी की घटना की जानकारी अपने फैंस को दी।

चोरी की घटना सामने आने के बाद हर किसी के होश उड़ गए कि इतने बड़े एक्टर के घर चोरी की घटना को अंजाम भला कौन दे सकता है। हालांकि अब आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। एक्टर ने सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए कहा था कि कल रात मेरे वीरा देसाई रोड वाले ऑफ़िस में दो चोरों ने मेरे ऑफ़िस के दो दरवाज़ों को तोड़ा और अकाउंटस डिपार्टमेंट से पूरा सेफ़ (जो शायद वो तोड़ नहीं पाये) और हमारी कंपनी द्वारा निर्मित एक फ़िल्म के नेगेटिव जो एक बॉक्स में थे, चुराकर ले गए।
एक्टर ने आगे कहा कि हमारे ऑफिस ने FIR करवा दिया है और पुलिस ने आश्वासन दिया है कि बहुत जल्द चोर पकड़े जाएंगे क्योंकि CCTV कैमरा में दोनों सामान के साथ ऑटो में बैठते दिखाई दिए है भगवान उन्हें सद्बुद्धि दे।ये वीडियो मेरे ऑफिस वालों ने पुलिस के आने से पहले बनाया था।












Click it and Unblock the Notifications